बेगूसराय (अरुण शाण्डिल्य) बरौनी राजवाड़ा के छात्र रौशन कुमार जिसकी मृत्यु पिछले दिनों राजवाड़ा के समीप रेलवे ट्रैक पर हो गई थी, मृतक परिवार के घर पर आज दिनांक 13 अक्टूबर 2018 को भाकपा के पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने जाकर मुलाकात किया। मुलाकात के दौरान मृतक परिवार को उन्होंने आश्वासन दिया कि हर संभव हम लोग आपकी मदद करने के लिए तैयार हैं। इस बीच उन्होंने एसपी एवं कटिहार आरएसपी से मोबाइल पर बातचीत कर घटना की निष्पक्ष जांच करने की मांग की। मौके पर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमीन हमजा बेगूसराय जिला अध्यक्ष सजग सिंह ने कहा कि रौशन एआईएसएफ का सच्चा सिपाही था।सांसद महोदय ने कहा कि इसकी मृत्यु से हम लोग काफी आहत हैं। रौशन के जो विचार थे और संगठन के प्रति ईमानदारी थी उसे हमारा संगठन हमेशा याद रखेगा। जिला उपाध्यक्ष शंभू देवा एवं राज्य परिषद सदस्य राकेश कुमार ने कहा कि पिछले दिनों हमारे संगठन के कई कार्यक्रम साथी रौशन ने बरौनी कॉलेज में कराया था और वह संगठन के सक्रिय सदस्य थे। जिले के अंदर शिक्षा के सवाल पर तमाम आंदोलनों में रौशन की अहम भूमिका हुआ करता था। उनकी भूमिका और उनकी ईमानदारी को भुलाया नहीं जा सकता।
रविवार, 14 अक्टूबर 2018
बेगूसराय : रौशन के परिवार को सांत्वना दिए पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें