दुमका : झारखंड कला रत्न सम्मान से सम्मानित हुए दुमका के कलाकार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 3 नवंबर 2018

दुमका : झारखंड कला रत्न सम्मान से सम्मानित हुए दुमका के कलाकार

dumka-artist-awarded-jharkhand-kala-ratn
दुमका (अमरेन्द्र सुमन)  झारखंड फ़िल्म निर्माण संघ व हिन्द क्लब ( कुमार पाड़ा) दुमका के संयुक्त तत्वावधान में दुमका में   कलाकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया  जिसमें दुमका  के कलाकारों को झारखंड कला रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।  अभिनय, गायन, निर्देशन, मेकअप,  स्टोरी राइटिंग,  कैमरामैन, नृत्य, गीत, संगीत, लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे कलाकारों को सम्मानित किया गया।   इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद  शिबू सोरेन के  सांसद प्रतिनिधि झामुमों के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिंह थे,  जबकि नगर परिषद् उपाध्यक्ष विनोद लाल भी सम्मानित आमंत्रित अतिथि के रूप में  कार्यक्रम में उपस्थित थे।
                  
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों एकत्रित  हुए  कलाकारों ने इस अवसर पर  मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी।  संगीतकार व  प्रशिक्षक गौरकांत झा, रंगकर्मी अभिनेता,  निर्देशक व गायक डॉ नवीन चंद्र ठाकुर, राहुल रंजन (अभिनेेेता, निर्देशक, लेखक), ब्यूटी मनीषा बेसरा, गंगा दुलारी मुर्मू , ऋतुराज,  कृष्णा शर्मा अभिजीत शेखर, डिगन लायक, राकेश हेमराज (एडिटर)  शेखर मरांडी (कैमरामैन), अभिनंदन मुरमू (गीतकार)  संतोष हसदा (कैमरामैन),  एक्समस मरांडी रिकॉर्डिस बबीता मुर्मू संथाली गायिका ,मेरी सुशांन्ना टुडू गायिका एवं अभिनेत्री, संटू हेंब्रम ,संजय कुमार गायक, त्रिलोचन शर्मा गायक, मनवेल सोरेन संथाली संगीत प्रशिक्षक ,महेंद्र प्रसाद साह म्यूजिक डायरेक्टर ,प्रबोधन सोरेन ,कजरुल हुसैन म्यूजिशियन ,मोहम्मद अकबर उर्फ जुगनू ऑक्टोपैड मास्टर ,मर्कुस मरांडी कीपैड मास्टर ,निशा मुर्मू अभिनेत्री, सूरज ठाकुर अभिनेता, दीपक हेंब्रम अभिनेता, ललित बास्की  अभिनेत्री,  तृप्ति भारती अभिनेत्री डांसर ,दीपक कापरी अभिनेता, रघुनंदन कापरी, अभिनेता नवीन कुमार रावत अभिनेता ,विकी विकास अभिनेता, मृत्युंजय मिश्रा अभिनेता ,अमित अनुज अभिनेता और कोरियोग्राफर, अभिषेक कुमार दास अभिनेता, शिव कुमार आर्य ,कंचनमाला मुरमू अभिनेत्री, निर्मला मुरमू अभिनेत्री, संगीता मरांडी अभिनेत्री ,सनाउल अंसारी अभिनेता, दिलीप मिर्धा गायक, शंकर पंडित विलन ,राजेश किसकु, विलेन,, भोलानाथ गिरी विलेन, चुन्नू  ।

कलाकार अगस्टिन हसदा बोस्ता किसकु, संतोष शर्मा हिरा लाल पाल राजेश कुमार मंडल शंकर सिंह जॉनी हेंब्रम नेहा इवेंजलिन मरांडी धोनी मुर्मू नींबू लाल मरांडी सोम टू डू को इस कार्यक्रम में झारखंड कला रत्न से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दुमका जिला के सांस्कृतिक संघ के कलाकारों के द्वारा गीत संगीत का कार्यक्रम किया गया संजय कुमार ने अपनी मधुर आवाज से दर्शकों के दिल में अपनी छाप बनाए रखा।  मोहम्मद रफी की आवाज में भक्तिरस गीतों की अपनी प्रस्तुतियां दी।  उत्तम कुमार दे ने गीतों के माध्यम से दर्शकों के दिल में  पहचान बनाई।  दिलीप मिर्धा ने हिंदी व भोजपुरी गीतों से  समा बांधा। मुकेश कुमार ने एक से बढ़कर एक गीत गाया। कार्यक्रम की संजोजिका  मेरी सुशाना टुडू ने गायकी में नाम कमाया। कुमार विकास ने किशोर कुमार की अपनी प्रस्तुति दी। दर्शक  झूम झूम कर कार्यक्रम का लुफ्त उठा रहे थे। झारखंड फिल्म निर्माता संघ के महासचिव उमा शंकर झा ने कार्यक्रम की काफी सराहना की और कहा कि दुमका जिला में इतना खूबसूरत कार्यक्रम करवाने का श्रेय कार्यक्रम  संयोजक डॉ नवीन चंद्र ठाकुर व मेरी सुसाना टुडू को जाता है। हिंद क्लब के मुख्य संरक्षक रमेश कुमार राऊत ने  सराहनीय योगदान दिया।  हिंद क्लब से सहयोग की अपेक्षा भी की गई।

कोई टिप्पणी नहीं: