मधुबनी इप्टा मिथिला मचान के समारोह में शिरकत करने नई दिल्ली रवाना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 12 जनवरी 2019

मधुबनी इप्टा मिथिला मचान के समारोह में शिरकत करने नई दिल्ली रवाना

Madhubani-ipta-depart-to-delhi
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता), भारतीय जननाट्य संघ (इप्टा) की *मधुबनी इकाई* से नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में शिरकत करने के लिए 5 सदस्यीय टीम आज नई दिल्ली रवाना हुई। इस समारोह की जानकारी देते हुए मधुबनी इप्टा के सचिव अर्जुन राय ने बताया कि 05 से 14 जनवरी तक नई दिल्ली में आयोजित इस 10 दिवसीय कार्यक्रम में 13 जनवरी को मधुबनी इप्टा की प्रस्तुति होगी। इसमें कई कार्यक्रम आयोजित है जिसके अंतर्गत मधुबनी इप्टा भी एक नाटक दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में ममता कालिया लिखित हिंदी कहानी *मुन्नी* का मैथिली नाट्य रूपांतरण की प्रस्तुति देगी। समारोह में नाट्य प्रस्तुति के लिए मधुबनी इप्टा से अर्जुन राय, अभिषेक आकाश, पंचम प्रकाश, अंशु कुमारी, बाल कलाकार दीपाली राज एवं भरत किशोर शुक्रवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

कोई टिप्पणी नहीं: