बेगूसराय : कबड्डी टीम बिहार में चयनित प्रीति,सुमन और रिया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 11 जनवरी 2019

बेगूसराय : कबड्डी टीम बिहार में चयनित प्रीति,सुमन और रिया

begusaray-girl-in-kabaddi-team
अरुण कुमार (बेगूसराय) बेगूसराय जिला कबड्डी संघ से सम्बद्ध बीहट स्पोर्टिंग क्लब की तीन बालिका खिलाड़ी प्रीति,सुमन,रिया का चयन खेलो इंडिया के लिए बिहार टीम में किया गया है विदित हो कि यह उपलब्धि बिहार को  पिछले वर्ष 29वी राष्ट्रीय सबजूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर मिला है ,इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बिहार टीम के कोच भी जिला कबड्डी संघ से सम्बद्ध भवेश कुमार बनाये गए है।वहीं राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में जिला कबड्डी संघ के छः खिलाड़ियों बालक वर्ग में -प्रेमजीत,अगम,रबिन्द्र कुमार बिट्टू,बालिका वर्ग में सुमन ,प्रीति, राधिका तथा सबजूनियर राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए उत्तम कुमार,रिया,आरती एवम स्नेहा का चयन बिहार राज्य की टीम में किया गया है।जिला कबड्डी संघ की इस उपलब्धि पर संघ के प्रधान संरक्षक जिलाधिकारी बेगूसराय श्री राहुल कुमार,अध्यक्ष आरक्षी अधीक्षक बेगूसराय अवकाश कुमार,कार्यकारी अध्यक्ष सह मेयर उपेंद्र प्रसाद सिंह,सचिव श्याम नंदन सिंह पन्ना लाल,संरक्षक प्रमोद सिंह,राजेश कुमार टूना,राजकुमार सिंह राजू,उपाध्यक्ष संजय कुमार ललन,राम सागर सिंह नेताजी,सहसचिव परमानंद सिंह,पवन कुमार,सरोज कुमार,राम विलास सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को शुभकामना दी है

कोई टिप्पणी नहीं: