भोपाल,10 जनवरी। गो रूर्बन की प्रस्तुत करता है ग्रामरंग 11 से 13 जनवरी को गांधी भवन,भोपाल,मध्य प्रदेश में ।ग्रामरंग" .....गाँव का एक सुनहरा रंग। कोयल, मल्हार, नदी, धूप छाव का देश।भारत है और रहेगा हमेशा गाँव का देश। भारत हमेशा से गाँवों का देश कहाँ जाता रहा है। किसान कृषि की बात आते ही मन सीधे गाँव की तरफ जाने को आतुर होता है। मुंडेर पर बैठी चिड़िया, खेतों लहलहाते खेत, सावन में मल्हार गाते हुए लोग, अपनी बोली में आसानी से बात कह जाना। ये सभी गांव की सुंदरता, गाँव को हमेशा जीवंत रखते है। गाँव के इन्हीं विशेषताओं के लिए एक उत्सव है "ग्रामरंग"। "गो रुर्बन" का हमेशा प्रयास रहा है, शहरों और गाँवों के युवाओं को एक साथ जोड़ने का। गो रुर्बन द्वारा आयोजित शिविर और कार्यक्रम प्रतिभागियों को ग्रामीण जीवन शैली का एक अंतर्दृष्टि और ग्रामीणों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने का प्रयास करता है। शहरी जीवन शैली में ग्रामीण योगदान को ध्यान में रखने और ग्रामीण और शहरी दोनों के संयोजन के रूप में 'रुर्बंन' का अर्थ पूर्ण करने का प्रयास करता रहा है। इस बार एकता परिषद, युवा एवम भूमि एशिया, मानव जीवन विकास समिति कटनी के साथ मिलकर "ग्रामरंग " महोत्सव करने की कोशिश कर रहा है। एकता परिषद और मानव जीवन विकास समिति पिछले कई सालों से गाँवों के विकास के लिए काम कर रहे हैं। ग्रामरंग का प्रयास है, सभी किसानों और कारीगरों को एक बाज़ार उपलब्ध कराना। जहाँ सभी वस्तुओं और उत्पादों को उचित मूल्य प्राप्त हो सकें। इस उत्सव में गाँव से जुड़े व्यवसायों, संस्कृतियों और अलग अलग पहलुओं को दिखाने के लिए "युवा की दृष्टि, गाँव की मिट्टी" चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। मध्यप्रदेश के भौगोलिक जगहों पर खींचें गये तस्वीरों के माध्यम से भूमि और युवाओं के साझेदारी को दर्शाया गया है। गाँव में होने वाले व्यवसायों को युवाओं के अलग अलग दृष्टिकोण से दिखाया गया है। साथ ही छायाचित्र प्रतियोगिता में चयनित प्रथम 30 छायाचित्रों को 3 दिवसीय प्रदर्शनी "युवा की दृष्टि, गाँव की मिट्टी" में शामिल किया जाएगा। 12 जनवरी की शाम होने वाला ओपन माइक का उद्देश्य स्थानीय बोलियों को एक मंच देना है। जहाँ आज के युवा गाँव की आम बोलचाल की भाषा में कवितायें और गीत को मंच से पूरी दुनिया के सामने रखे। 13 जनवरी को फैशन शो "भारत की संतान" के जरिए गाँव की वेश भूषा को दिखाएंगे। इस कार्यक्रम का उद्घाटन 11 जनवरी को शाम 4 बजे श्री राजगोपाल पी व्ही, संस्थापक एकता परिषद, श्री जीतू पटवारी, "उच्च शिक्षा ,युवा एवम खेल मंत्री मध्यप्रदेश, श्री कुणाल चौधरी विधायक काला पीपल, रणसिंह परमार अध्यक्ष एकता परिषद करेंगे।
गुरुवार, 10 जनवरी 2019
भोपाल : गो रूर्बन प्रस्तुत करता है ग्रामरंग गांधी भवन
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें