झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर 26 जनवरी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 26 जनवरी 2019

झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर 26 जनवरी

व्यापारी के साथ दादागिरीपूर्वक एवं अभद्र व्यवहार करना महिला आरक्षक को पड़ा महंगा
सकल व्यापारी संघ द्वारा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपने के पश्चात् महिला आरक्षक के निलंबन की होगी कार्रवाई
jhabua news
झाबुआ। 23 जनवरी, बुधवार की रात्रि स्थानीय राधाकृष्ण मार्ग में स्थित एक मोबाईल शाॅप पर पहुंचकर महिला आरक्षक द्वारा शाॅप के संचालक के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए झूमाझटकी एवं मारपीट की थी। महिला आरक्षक की यह हरकत शाॅप में लगे सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई। बाद सोष्यल मीडिया पर वायरल होने एवं सकल व्यापारी संघ झाबुआ द्वारा इस संबंध में 25 जनवरी, शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपने के पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा इस मामले में महिला आरक्षक के निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राधाकृष्ण मार्ग में अमन मोबाईल शाॅप पर गत बुधवार रात्रि करीब 8 बजे पुलिस विभाग में पदस्थ एक महिला आरक्षक दुर्गेष बैरागी ने अपनी बहन के साथ पहुंचकर मोबाईल शाॅप के संचालक अतिषय देषलहरा से कहा कि उन्होंने उक्त शाॅप से पिछले दिनों जो मोबाईल खरीदा, उसमें कान्टेक्ट लिस्ट नहीं आ रहीं है, जब शाॅप संचालक श्री देषलहरा ने मोबाईल चेक किया तो कोई भी तकनीकी खामी उसमें नहीं पाई गई एवं मोबाईल सहीं था, जिसकी जानकारी महिला आरक्षक दुर्गेेष बैरागी को देने पर महिला आरक्षक ने इस दौरान श्री देषलहरा से बहसबाजी करते हुए कहा कि उन्हें यह मोबाईल नहीं चाहिए, वह उन्हें मोबाईल के पैसे वापस दे दे, इस पर शाॅप संचालक ने कहा कि उनके मोबाईल में सीम एक्टिवेट हो चुकी है और अब कंपनी के नियमानुसार मोबाईल बदला नहीं जा सकता है।

अभद्र व्यवहार कर की मारपीट
इस बात को लेकर महिला आरक्षक दुर्गेष ने काउंटर के अंदर प्रवेष कर दुकान संचालक को अपषब्द कहते हुए उनके साथ झूमाझटकी एवं मारपीट करना शुरू कर दी, इस बीच शाॅप कर्मचारियो ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तो महिला आरक्षक उनके साथ भी हाथापाई करने लगी। बाद जाते-जाते दुकान का काउंटर भी तोड़ने का प्रयास किया। दुकानदार द्वारा मौके से ही डायल 100 को सूचना दी गई। डायल 100 के कर्मचारी ने महिला आरक्षक सहित दुकान संचालक श्री देषलहरा को पुलिस थाने पर जाकर रिपोर्ट दर्ज करने हेतु कहा। बाद दुकान संचालक ने पुलिस थाने पर पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई एवं इस मामले में महिला आरक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हुई हरकत
मामला तब अधिक गरमा गया जब महिला आरक्षक की यह हरकत दुकान पर ही लगे सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई और बाद वह वीडियों फूटेज सोष्यल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। जिसके बाद शहर के समस्त व्यापारी इस घटना को लेकर एकजुट हुए और उन्होंने महिला आरक्षक की इस हरकत का खुलकर विरोध किया।

सकल व्यापारी संघ के बेनर तले सौंपा ज्ञापन, निलंबित की होगी कार्रवाई 
इसी घटना को लेकर 25 जनवरी, शुक्रवार को सकल व्यापारी संघ के बेनर तले दुकान संचालक श्री देषलहरा एवं शहर के अन्य व्यापारियों ने मिलकर दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक विनीत जैन को ज्ञापन सौंपा एवं पूरे मामले से अवगत करवाया। बाद पुलिस अधीक्षक श्री जैन द्वारा दुकान संचालक श्री देषलहरा को उनके कक्ष मे बुलवाकर इस घटना की सीसीटीव्ही फुटेज देखी गई। बाद मीडिया को दिए वर्सन में उन्होंने इस घटना को निदंनीय बताते हुए इस घटना की जांच एसडीओपी झाबुआ एष्वर्य शास्त्री को सौंपे जाने के साथ ही सबंधित महिला आरक्षक केे निलंबन आदेष जारी करने की भी बात कहीं।

ये थे उपस्थित
ज्ञापन सौंपते समय सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष नीरजसिंह राठौर, सचिव पंकज जैन ‘मोगरा’, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेष पटेल, लोकेन्द्र बाबेल, सह-सचिव हरिष शाह लालाभाई, कोषाध्यक्ष राजेष शाह के साथ व्यापारी संघ के वरिष्ठजनों में प्रवीण रूनवाल, अषोक सकलेचा, अमित जैन, संजय कांठी, मितेष गादिया, जय भंडारी, मयंक रूनवाल, पराग रूनवाल, श्री बोहरा आदि सहित अनेक व्यापारीगण उपस्थित थे।

आजीविका मिशन अंतर्गत समूह की बहनो द्वारा कीये जा रहे कार्य सराहनीय - विधायक बाल सिंग मेडा 

jhabua news
झाबुआ ।  आजीविका मिशन द्वारा आयोजित ग्राम हात्यादेली व खरडूबडी में गणवेश वितरण कार्यक्रम में स्थानीय विधायक बाल सिंग मेडा व उनके साथ अन्य कार्यकर्ताओ ने शिरकत की । स्वागत उदबोधन आजीविका मिशन की ब्लॉक कोडिनेटर आशा शर्मा द्वारा आजीविका मिशन द्वारा किये जारहे कार्यो का विवरण दिया । इसके पश्चात विधायक बाल सिंग मेडा द्वारा अपने उदबोधन में कहा कि आजीविका मिशन अंतर्गत समूहों की महिलाओ द्वारा जो भी कार्य किये जा रहे है वे काफी सराहनीय है साथ ही आजीविका मिशन द्वारा गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु अच्छे प्रयास किये जारहे है । आगे उन्होंने कहा कि गांव की महिलाओं व समूह के लिए हमारी सरकार द्वारा हर तरह की मदद की जाएगी । साथ ही विधायक मेड द्वारा स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों को गणवेश भी वितरित किये । कार्यक्रम का संचालन  हत्यदेहली में विनोद परमार व खरदू में कैलाश चंद्र पाटीदार  द्वारा  व आभार आजीविका मिशन के नोडल  सत्यम रस्तोगी द्वारा  किया  गया ।इस अवसर पर सरपंच धन्ना कटारा, रामा बी-ई-ओ शंकरदयाल सिरोठिया, जनपद सीईओ एम एल टांक, प्राचार्य शारदा रावत, नजरू मेडा, राकेश सिंगार, शंकर सिंग भूरिया, कमलेश मेडा, सरपंच अमन सिंग मेडा, पालक समिति के फत्ते सिंग, युवा नेता दिनेश मेडा, सोबन डामोर, विनोद भूरिया, मानसिंग डामोर, प्रभारी प्राचार्य जगदीश चंद्र सोलंकी, श्यामलाल पांचाल, गायत्री अरगड़िया, दिनेश हटिला, धर्मेन्द्र चंगोड़, मंजू डावर मदन परमार व स्कूल स्टाफ व आजीविका स्टाफ उपस्थित थे ।

आचार्य श्री नवरत्न सागरजी की पुण्यतिथि श्रद्धा और आस्था से मनाई गई, गुणानुवाद सभा सहित कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

jhabua news
झाबुआ। देष के विख्यात संत, जन-जन की आस्था के केंद्र महान तपस्वी एवं मालव माटी के गौरव,, परम् पूज्य आचार्य श्री नवरत्न सागरजी मसा की तृतीय पुण्यतिथि आस्था एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आचार्य श्रीजी की गुणानुवाद सभा के साथ स्थानीय मदर टेरेसा आश्रम में वस्त्र वितरण, वृद्धजनों को स्वरूचि भोजन एवं गौषाला में गौ-माताओं को गौ-ग्रास का आहार करवाया गया। साथ ही गौ-षाला में पूज्य आचार्य श्रीजी के चित्र की स्थापना भी की गई। उक्त जानकारी देते हुए नवरत्न परिवार के अर्पित चैधरी ने बताया कि पूज्य आचार्य श्री नवरत्न सागर सूरीष्वरजी मसा की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर सर्वप्रथम श्री ऋषभदेव बावन जिनालय के गुरू मंदिर के पूज्य श्रीजी के चित्र के सम्मुख 9 दीपक प्रज्जवलित कर पुष्पामाला एवं पुष्प अर्पित कर पूज्य श्रीजी को श्रद्धासुमन श्री संघ के पूर्व अध्यक्ष धर्मचन्द मेहता, यषवंत भंडारी, राजेन्द्र जैन ‘षुभम’, महेष जैन ‘श्रीजी’, महेष संघवी, पारस चैरडिया, शषांक संघवी, महेन्द्र मुथा, मुकेष संघवी, कु. आरजू संघवी एवं श्रीमती संघवी आदि ने अर्पण किए। इस अवसर पर गुणानुवाद सभा का संचालन करते हुए मालवा जैन महासंघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता यषवंत भंडारी ने कहा कि गुरूदेव श्री नवरत्न सागर सूरीष्वरजी मसा इस युग के एक महान संत थे। आपका पूरा जीवन जप-तप-त्याग से परिपूर्ण था। आपकी दृष्टि एवं सोच सदैव समभाव की रहीं, इसलिए आपके लाखों अनुयायी आज भी आपको अंर्तमन से स्मरण करते है।

आचार्य श्रीजी का देवलोकगमन एक अपूरणीय क्षति
सुश्रावक धर्मचन्द मेहता ने पूज्य आचार्य श्रीजी के गुणों का बखान करते हुए कहा कि आपने बहुत छोटी सी उम्र में संयम ग्रहण कर लिया और संयम जीवन के बाद आपने कई वर्षों तक आयमिल की तपस्या निरंतर की तथा आप सदैव मंत्रजाप करते रहते थें। आप बहुत ही सरलमना थे तथा तीन वर्षों पूर्व आपके देवलोकगमन से जिन शासन को एक अपूरणीय क्षति हुई है। डाॅ. प्रदीप संघवी ने गुरूदेवजी के संबंध में कहा कि झाबुआ नगर पर सदैव आर्षीवाद बना रहा। आपने यहां स्थिति श्री नाकोड़ा भेरूजी मंदिर की प्रतिष्ठा हुई थी। वर्ष 2013 में आपने अपने मुखारविन्द से महामांगलिक भी फरमाई थी। आप पहुंचे हुए एक बड़े संत थे।

मदर टेरेसा आश्रम में वितरित किए भेंट
पूज्य श्रीजी की पावन स्तुति में भारतीय जैन संगठन द्वारा श्रीमती बिंदु यषवंत भंडारी द्वारा उपधान तप निमित मदर टेरेसा आश्रम में निवासरत सभी वृद्ध एवं दिव्यांगजनों को नए वस्त्र भेंट किए गए। इस अवसर पर जैन श्वेतांबर श्री संघ के व्यवस्थापक संजय मेहता ने सभी वृद्धजनों को श्री नमस्कार महामंत्र का जाप करवाया एवं गुरूदेव श्री नवरत्न सागर सूरीष्वरजी मसा का पुण्य स्मरण किया। इन्हरव्हील क्लब चेयरमेन श्रीमती अर्चना राठौर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष राजेष नागर, भारतीय जैन संगठन के जिलाध्यक्ष अषोक संघवी भी उपस्थित थे। वस्त्र वितरण के पश्चात् नवरत्न परिवार के अर्पित जैन एवं शंषाक संघवी की ओर से आश्रम में निवासरत सभीजनों को स्वादिष्ट भोजन करवाया गया।

गौषाला में गुरूदेवजी की लगाई गई तस्वीर
पूज्य गुरूदेवजी की तृतीय पुण्य तिथि के अवसर पर शंषाक संघवी परिवार की ओर से उपसिथत श्री संघ के सदस्यों ने स्थानीय लक्ष्मीनगर स्थित सद्गुरू गौषाला में सभी गौ-माताओं को गौ-ग्रास का पोष्टीक आहार करवाया। साथ ही पूज्य मुनिराज आदर्ष रत्नविजयजी मसा सद्प्रयासों से गौषाला में 4 लाख रू. की लागत से निर्मित शेड में पूज्य गुरूदेव श्री नवरत्न सागरजी मसा की तस्वीर को स्थापित किया गया। पूज्य आचार्य श्रीजी की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर श्री संघ के राजेष मेहता, अमित मेहता, विपुल जैन, केयूर, चैरड़िया, आनंद जैन, पंकज संघवी, हेमेन्द्र संघवी, शार्दुल भंडारी आदि उपस्थित थे।

हर मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग अवष्य करे राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम संपन्न

jhabua news
झाबुआ । आज 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय झाबुआ के परिसर में किया गया। नये मतदाताओं को एपिक कार्ड प्रदान किये गये। एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ बीएजी ग्रुप, सामाजिक संसथा एवं अधिकरियो एवं कर्मचारियो को सम्मानित किया गया। कर्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रबल सिपाहा ने मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान मतदान के लिये अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी के लिए जागरूक करने के लिए यह मतदाता दिवस कार्यक्रम मनाया जाता है। अधिक से अधिक युवा एवं पात्र मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया में षामिल करना इसका मुख्य उद्देष्य है हर मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग अवष्य करे। कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के संदेष का वाचन भी किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जैन ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों को मतदाता सूची में नाम जुडवाने एवं हर स्तर के निर्वाचन में मतदान करने की बात कही। मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री जैन ने षपथ दिलाई। मतदाता दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा नोडल अधिकारी स्वीप श्री ज्ञानेन्द्र ओझा ने बताई। अपने उद्बोधन में उन्होने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का विषेष महत्व होता है। मतदाता जागरूकता से मतदान करेगा तभी लोकतंत्र मजबूत होगा। अधिका अधिक भागीदारी से लोकतंत्र मजबूत होता है। इस लिये हर मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में जुडवाये कोई भी मतदाता न छूटे अन्य देषो एवं अपने देष में मताधिकार के उपयोग की जानकारी दी। कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिडे, एसडीएम झाबुआ श्री के.सी.परते, डिप्टी कलेक्टर श्री मालवीय, डिप्ती कलेक्टर श्री पराग जैन, तहसीलदार श्री भिलाला सहित षासकीय सेवक एवं मतदाता उपस्थित थे। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों ने भी अपनी बात रखीं कार्यक्रम में अतिथियो द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार राषि एवं प्रषस्ति पत्र प्रदान किये गये। उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ, सुपरवयजर, मास्टर ट्रेनर एवं षासकीय सेवको को भी सम्मानित किया गया।

ये हुवे सम्मानित
श्री जी.पी.ओझा नोडल अधिकारी स्वीप, श्री सुनील राणा अधीक्षक भू-अभिलेख झाबुआ, श्री कमलेष जैन रीडर अपर कलेक्टर, श्री रविन्द्रसिंह एवं श्री के.आर.कानूडे प्राध्यापक, श्री सुषील कुमार धुरिया, डाॅ. विंलसन डावर, डाॅ. अष्विन चैहान बी.एल.ओ. सुपरवाईजर, श्रीमती आयषा कुरैषी प्राचार्य उत्कृष्ट उ0मा0वि0झाबुआ, श्रीमती अनुराधा गहरवाल उप संचालक जनसम्पर्क झाबुआ, श्री लोकन्द्रसिह चैहान, श्री अजय कुषवाह, श्री हरिष कुण्डल वरिष्ठ अध्यापक, श्री संतोष तिवारी उपयंत्री, श्री प्रकाष चैहान एवं श्री दषरथ बडोले सहायक उप निरीक्षक, श्री सुधीर कुषवाह अन्वेषक, रजनी परमार, श्री प्रकाष परमार, श्री राजेष कटारा, श्री महेन्द्रसिह मावी, श्री बसंन्त मेडा सहायक ग्रेड-3, श्री धर्मेन्द्र प्रजापत एवं श्री प्रभु वसुनिया कम्प्यूटर आॅपरेटर, कु. भामिनी चैहान सहायक प्रोग्रामर, श्री मनीष सिंगाडिया, श्रीमती पिंकी सिंगाडिया, कु. पुजा सिंगाडिया, श्री मुकेष बघेल, श्री राजेष कामलिया, कु. सोनम अजनार, कु. मिनाक्षी अजनार, श्री हिमांषु सुसलादे डाटा एंट्री आॅपरेटर एवं श्री मनोज डाबी, श्री दीलीप परमार भृत्य, भृत्य अजनार को सम्मानित किया गया।

कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा को भी बीएलओ ने दिया एपिक कार्ड
कार्यक्रम में नवीन मतदाताओं को एपिक कार्ड का भी वितरण किया गया। जिले में स्थानान्तरित होकर आये कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा को भी सबंधित बीएलओ द्वारा एपिक कार्ड प्रदान किया गया। मतदाता दिवस के अवसर पर आज जिले के सभी मतदान केन्द्रो सहित षहरी एवं ग्रामीण क्षैत्रो में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया।

जिले मे मिजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान के तहत 8 दिन में 1 लाख 60 हजार सेअधिक बच्चो का टीकाकरण किया गया

झाबुआ । मिजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान के तहत झाबुआ जिले में अभियान 15 जनवरी से चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 8 दिन में 1 लाख 60 हजार से अधिक बच्चो का टीकाकरण किया गया। समस्त पालकों से निवेदन है कि वह अपने बच्चे को जो स्कूल में जाते है उन्हें एम आर का टीका जरूर लगवाये, साथ ही जिन बच्चों को स्कूल में किसी कारण से टीका नहीं लगा है वे जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर चिकित्सा अधिकारी से संपर्क कर एमआर के टीके लगवाए। यह टीका दाहिने हाथ की बाजू में चमडी में दर्द रहित टिका है, इस टीके से दो गंभीर संक्रमक बीमारियों मिजल्स एवं रूबेला से बचाव होता है। जिले के षासकीय एवं निजी स्कूलो के बच्चो को टीकाकृत किया जा रहा है। खसरा रूबेला रक्षक अभियान अंतर्गत पूरे जिले में 9 माह से 15 वर्ष तक के सभी बच्चों को टीकाकृत किया जा रहा है। सुक्ष्मकार्ययोजना के अनुसार सभी षासकीय व अषासकीय स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा नसर्री से कक्षा 10 वी तक के बच्चों को दाहिनी बाजू में चमडी के भीतर दर्द रहित एवं सुरक्षित टीका प्रषिक्षित स्वास्थ्य कर्मचारियों के माध्यम से लगाया जा रहा है। जिले के अन्य स्कूलो सहित परवट के स्कूल में भी बच्चो को टीकाकृत किया गया।

गणतंत्र दिवस पर ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएं

झाबुआ । मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम के प्रावधान के अनुसार जिले सभी ग्राम पंचायतों में गणतंत्र दिवस पर विशेष ग्राम सभायें आयोजित की जायेंगी। कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा ने गणतंत्र दिवस पर होने वाली ग्राम सभाओं में जय किसान फसल ऋण माफी योजना की सूची पढ़कर सुनाने तथा भरे गये आवेदन पत्रों के सत्यापन के निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निमार्णाधीन आवासों की समीक्षा एवं ग्राम को खुले में शौचमुक्त घोषित करने की रणनीति पर भी ग्राम सभा में चर्चा होगी। ग्राम सभा मे जल संरक्षण, पौधारोपण, मध्यान्ह भोजन, टीकाकरण इत्यादि विषयो पर भी चर्चा की जायेगी।

बेटी बचाव बेटी पढाओ के लिये जन जागरूकता कार्यक्रम मदरानी में संपन्न

jhabua news
झाबुआ । बेटी बचाव बेटी पढाओ के लिये जन जागरूकता कार्यक्रम आज 25 जनवरी कोष्षासकीय स्कूल मदरानी में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अतिथियो द्वारा बालिका सषक्तिकरण के लिये विचार विर्मष किया गया। कार्यक्रम में जन जागरूकता रेैली निकाली गई जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती षांति डामोर, सरंपच राजेष डामोर, महिला बाल विकास विभाग सुपरवायजर श्रीमती मंगी पाल सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुचना एवं प्रसारण विभाग क्षैत्रीय कार्यालय झाबुआ के श्री सी.डी. भूरिया ने किया।

दस्तक ग्रहण हेतु शासन द्वारा रोस्टर नियत

झाबुआ । किशोर न्याय अधिनियम-2015 के अंतर्गत किसी भी व्यक्ति, पुलिस अधिकारी, लोक सेवक, सामाजिक कार्यकर्ता, बाल कल्याण अधिकारी अथवा किसी नर्सिंग होम आदि या अशासकीय संस्था का कोई बच्चा, जिसे देखरेख और संरक्षण की जरूरत हो तो, मिलता है तो उसके द्वारा उस बच्चे को यात्रा में लगने वाली समयावधि को छोड़कर 24 घंटे के भीतर बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करना अनिवार्य है। यदि बच्चा 0 से 06 वर्ष की आयु का है तथा उसी जिले में मिला है, तो उस जिले की बाल कल्याण समिति बच्चे को अपने जिले में स्थित विशेष दस्तक ग्रहण अभिकरण में प्रवेश हेतु आदेश करेगी। संभागीय संयुक्त संचालक, महिला एवं बाल विकास श्री राजेश मेहरा ने बताया कि यदि जिले में एक से अधिक विशेष दत्तक ग्रहण अभिकरण हैं, तो बाल कल्याण समिति बच्चे को जिले में स्थित अभिकरणों को रोस्टर के आधार पर प्रवेश हेतु आदेशित करेगी। जिले में एक से अधिक दत्तक ग्रहण अभिकरण होने की स्थिति में सर्वप्रथम अभिकरणों के नाम अंग्रेजी की वर्णमाला के क्रम में लिखे जावेंगे और वर्ष में एक जनवरी से प्रारंभ होकर 31 दिसम्बर तक जो बच्चे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश होंगे, उन बच्चों को रोस्टर अनुसार विशेष दस्तक ग्रहण अभिकरणों को दिये जायेंगे।उल्लेखनीय है कि इंदौर संभाग में 03 अभिकरण शासन द्वारा अधिकृत किये गये है, जिनके राजकीय बाल संरक्षण आश्रम शासकीय संस्था है तथा संजीवनी सेवा संगम व मातृ छाया अशासकीय संस्था है।

आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड हेतु नागरिकों की पहचान एवं पंजीयन प्रक्रिया निर्धारित
   
झाबुआ । आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के 10 करोड से अधिक परिवारों के लगभग 50 करोड लोगों को सालाना 5 लाख रूपये का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी इंदौर ने बताया कि भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित देश की सबसे बडी स्वास्थ्य योजना प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत योजना के पंजीयन प्रक्रिया सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित जिले के समस्त कॉमन सर्विस सेंटरों द्वारा आधार ई केवायसी के माध्यम से पात्र हितग्राहियों के पंजीयन कर गोल्डन कार्ड प्रदान किया जा रहा है। झाबुआ जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में संचालित केन्द्रों पर जाकर नागरिक अपनी पात्रता की जाँच कर सकते हैं। आयुष्मान गोल्डन कार्ड पंजीयन के लिए निर्धारित गाइड लाइन सरकार द्वारा बनायी गयी है।

कैसे चेक करें अपना नाम
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के मध्य हुए समझौते के अन्तर्गत देश के तीन लाख कॉमन सर्विस केन्द्रों पर पात्रता जाँच एवं पंजीयन की सुविधा उपलब्ध की जा रही है। योजना को संचालित करने वाली नेशनल हेल्थ एजेंसी ने एक वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबर लॉन्च किया है, जिसके जरिये कोई भी यह जाँच सकता है कि लाभार्थियों की फाइनल लिस्ट में उसका नाम शामिल है या नहीं। लिस्ट में अपना नाम जाँचने के लिये वेबसाइट उमतंण्उरंलण्हवअण्पद पद देख सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 14555 पर कॉल कर सकते हैं।

कैसे करें क्लेम
सरकार के पैनल में शामिल हर अस्पताल में आयुष्मान मित्र हेल्प डेस्क होगा। वहाँ लाभार्थी अपनी पात्रता को डॉक्यूमेंट्स के जरिये वेरिफाई कर सकेगा। इलाज के लिये किसी स्पेशल कार्ड की जरूरत नहीं पडेगी। सिर्फ लाभार्थी को अपनी पहचान स्थापित करना होगी। पात्र लाभार्थी को इलाज के लिये अस्पताल को एक पैसे भी नहीं देने होंगे।

किन बीमारियों का होगा इलाज
इसमें इलाज के कुल एक हजार 354 पैकेज हैं, जिसमें कैंसर सर्जरी और कीमोथैरेपी, रेडिएशन थैरेपी, हार्ट बायपास सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, रीढ की सर्जरी, दांतों की सर्जरी, आँखों की सर्जरी और एमआईआई, सीटी स्कैन जैसे जाँच शामिल हैं।

क्या आधार कार्ड है जरूरी
इस स्कीम का फायदा उठाने के लिये आधार कार्ड अनिवार्य नहीं है। इसमें बस अपनी पहचान स्थापित करना होगी, जिसे समग्र आईडी या आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र या राशन कार्ड जैसे पहचान पत्रों से स्थापित कर सकते हैं।

सीएससी केन्द्र की भूमिका
जिले की समस्त ग्राम पंचायत, तहसील एवं शहरी क्षेत्रों में सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा कॉमन सर्विस सेंटर केन्द्र स्थापित किये गये हैं। जिसके माध्यम से डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के अन्तर्गत डिजिटल सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। आयुष्मान भारत योजना में इन केन्द्रों के माध्यम से पंजीयन एवं गोल्डन कार्ड प्रदान करने में प्रमुख भूमिका रहेगी। पात्र हितग्राही द्वारा आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड आवेदन के लिये आधार कार्ड, समग्र आईडी एवं मोबाइल नंबर होना चाहिये।

क्या इसमें किसी प्रकार का शुल्क लगता है
पात्रता जाँच एवं पंजीयन पूर्णता निःशुल्क है। केवल नॉन हास्पिटल वाले पात्र हितग्राही कॉमन सर्विस सेंटर केन्द्रों द्वारा गोल्डन कार्ड का निर्धारित शुल्क 30 रूपये लिया जायेगा। योजना के अन्तर्गत यदि परिवार पात्र है तो परिवार के सभी सदस्यों का अलग-अलग पंजीयन एवं कार्ड बनेगा।

किसान 26 जनवरी की ग्राम सभा में अवष्य जाये
ग्राम पंचायतो मे किसानों को वितरित किये जा रहे फसल ऋण माफी के आवेदन5 फरवरी तक आवेदन भरने की कार्यवाही पूरी करे
झाबुआ । कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा ने आज जय किसान फसल ऋण माफी योजना के लिये की जा रही कार्यवाही की समीक्षा करते हुवे संबंधित अधिकारियो को काम समय सीमा में पूर्ण करने हेतु निर्देषित किया। बैठक में उप संचालक कृषि श्री त्रिवेदी सहित बैंकर्स एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी जय किसान फसल ऋण माफी योजना अंतर्गत जिले की सभी ग्राम पंचायतो एवं सहकारी संस्थाओं में जय किसान फसल ऋण माफी योजना के पात्र किसानो की सूची चस्पा कर दी गई है एवं आवेदन पत्र वितरित किये गये जा रहे है। किसान 26 जनवरी से ग्राम पंचायतो में होने वाली चरण बद्ध ग्राम सभाओ में अवष्य जाये। ऋण माफी के लिये यदि पात्र है तो आवेदन भरने की कार्यवाही 5 फरवरी तक पूर्ण कर ले ताकि ऋण माफी योजना का लाभ मिल सके।
  
कर्ज माफी योजना का लाभ लेने के लिये किसान अपना बैंक खाता आधार से लिंक करवा ले
प्रदेश सरकार द्वारा किसान कर्ज माफी की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। जय किसान मुख्यमंत्री फसल ऋण माफी योजना के लिये पात्र ऐसे किसान जिनके बैंक खाते आधार से लिंक है, उनकी सूची ग्राम पंचायत मे हरे रंग के कागज पर एवं जिनके बैंक खाते आधार से लिंक नही है, उनके नाम की सूची सफेद रंग के कागज पर प्रदर्षित की गई है। उसमे अपना नाम देख लेे और जिन किसानो के नाम सफेद रंग की सूची मे है, वे अपने फसल ऋण संबंधी बैंक खाते को आधार से लिंक करवा ले। साथ ही ग्राम पंचायतो और कृषि सहकारी बैंको मे फार्म भी उपलब्ध है, किसान कर्ज माफी के लिये फार्म भरकर जमा करे। फार्म भरने की अंतिम तिथि 5 फरवरी है।

जिले के प्रभारी मंत्री श्री सुरेंद्रसिह बघेल जिले के भ्रमण पर
       
झाबुआ । जिले के प्रभारी मंत्री एवं मंत्री नर्मदा घाटी विकास एवं पर्यटन विभाग मध्यप्रदेष षासन श्री सुरेंद्रसिंह बघेल 25 एवं 26 जनवरी को जिले के भ्रमण पर रहेंगे।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री बघेल 25 जनवरी को रात्रि 8.00 बजे झाबुआ पहुचकर सर्किट हाउस पर रात्रि विश्राम करेगे। अगले दिन 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में सहभागिता करेगे। उसके बाद मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में बच्चो के साथ भोजन करने के बाद झाबुआ से इन्दौर के लिये प्रस्तान करेगे।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर झाबुआ जिले को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कलेक्टर को किया पुरस्कृत
jhabua news
झाबुआ । विधानसभा निर्वाचन 2018 में मतदाता जागगरूकता एवं निर्वाचन सहभागिता में विषेष योगदान के लिये झाबुआ जिले को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिये चयनित किया गया हेै। यह पुरस्कार तत्कालीन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आषीष सक्सेना को राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद द्वारा प्रदाय किया गया। इसके लिये कलेक्टर  ने झाबुआ जिले की स्वीप टीम को बहुत बहुत बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा निर्वाचन 2018 में झाबुआ जिला मतदान प्रतिषत बढाने में प्रदेष में अव्वल रहा है। इस उपलब्धि के लिये झाबुआ जिले को यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं: