मधुबनी : मिजिल्स-रूबैला टीकाकरण अभियान का जिला पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 15 जनवरी 2019

मधुबनी : मिजिल्स-रूबैला टीकाकरण अभियान का जिला पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

missiles-rubaila-caimpaign-launched
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) 15,जनवरी, श्री शीर्षत कपिल अषोक,जिला पदाधिकारी,मधुबनी के द्वारा मंगलवार को स्थानीय अबेदकर आवासीय बालिका उच्च विद्यालय,मधुबनी के परिसर में दिनांक 15.01.2019 से शुरू हो रहे मिजिल्स-रूबैला अभियान का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर श्री समीर कुमार महासेठ,माननीय विधायक,मधुबनी, डाॅ0 हरिकिषोर सिंह,सिविल सर्जन,मधुबनी, डाॅ0 आर0के0 चैधरी, ए0सी0एम0ओ0,मधुबनी,श्री राम कुमार, जिला षिक्षा पदाधिकारी,मधुबनी, डा0 राजेष वर्मा,जिला कल्याण पदाधिकारी,मधुबनी, डाॅ0 रष्मि वर्मा,जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, मधुबनी (आई0सी0डी0एस0), श्री दयानिधि, डी0पी0एम,मधुबनी, डाॅ0 प्रकाष नायक,समाजसेवी, श्री विमल जायसवाल, सईदा बानो, श्री प्रमोद कुमार झा,यूनिसेफ के एस0एम0सी0, श्री संवित प्रधान,डब्ल्यू0एच0ओ0 समाजसेवी समेत काफी संख्या में स्कूली छात्राएं एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी,मधुबनी ने बताया कि मिजिल्स-रूबैला से समुदाय के स्तर पर पड़ने वाले खतरों और इससे किस प्रकार का समाज का विकास अवरूद्ध होता है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी विभाग षिक्षा,आई0सी0डी0एस0,जीविका, एन0सी0सी0, पंचायती राज, सहित सहयोगी संस्था यूनिसेफ,डब्ल्यू0एच0ओ0,केयर,यू0एन0डी0पी0 आदि के बीच समन्वय बनाकर इस अभियान को पूरी तरह सफल बनाने का कार्य किया गया। साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों एवं अन्य गणमान्य लोगों से भी इस अभियान को सफल बनाने की अपील की गयी। साथ ही गहन पर्यवेक्षण कर कार्यक्रम की गुणवत्ता सुनिष्चित कराने का भी निदेष दिया। कार्यक्रम को माननीय विधायक,मधुबनी श्री समीर कुमार महासेठ द्वारा भी संबोधित किया गया। यह टीकाकरण अभियान दिनांक 15.01.2019 से प्रारंभ होकर पांच सप्ताह तक पूरे जिले में चलाया जायेगा। इस उदघाटन के अवसर पर 246 बच्चों को एम0आर0 का टीका लगाया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: