सवालों के घेरे मेें सीएम नीतीश सरकार
पटना,21 जनवरी। दीघा थाना क्षेत्र के कुर्जी मोड़। एक बड़ी गाड़ी रूकती है। इस गाड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पोस्टर लगा हुआ हैं। सी.एम.के कार्यकाल में जो सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ ठोस कदम उठाया गया है। अब उसे जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास होने लगा है। लोक सभा का आम चुनाव चुनाव माथे पर है। सीएम कहते हैं कि हमने जो काम किया है जनता काम का फल दें। जनता को काम दिखाने के उद्देश्य से प्रचार-प्रसार का सहारा लिया जा रहा है। काम के बल पर चुनाव जीतने का माद्दा रखने वाले सीएम ने चलंत गाड़ी का सहारा लिया है। गाड़ी में पोस्ट और एल.सी.डी. का बड़ा स्क्रीन लगा है। इसी के माध्यम से बढ़ते बिहार को दिखाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के आॅपरेटर मो0 सुहैल अनवर ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रभावशाली ढंग से कार्य किया है। इसका अंजाम है कि बिहार प्रगति के शिखर पर है। अपने कार्यकाल में सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्र में बदलाव करने का प्रयास किया है। उसी को पोस्टर और एल.सी.डी. के माध्यम से बड़े पर्दे पर दिखाया जा रहा है। सामाजिक बदलाव में बाल विवाह,दहेज प्रथा,कन्या शिक्षा आदि को दिखाया जा रहा है। वहीं पोस्टर के माध्यम से बिहार लोक सेवाओं का अधिकार, बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम,शराब आदि के बारे में जानकारी दी गयी है। आॅपरेटर मो0सुहैल अनवर ने कहा कि भीड़ वाले एरिया में वाहन लगाते हैं। जहां पर सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्र होकर बिग स्क्रीन पर नाटक देखते हैं। वहीं पोस्टर को पढ़ते हैं और उसका उपयोग करने की बात करते हैं। स्क्रीन पर नाटक देखने वाले कहते हैं कि लोक सभा का चुनाव होने वाला है। सरकार काम के अंजाम के बल पर चुनावी दंगल फतह करने के मूड में है।
सवालों के घेरे मेें सीएम नीतीश कुमारः
सवाल भी करते हैं कि सरकार ने शराब बंद कर दी है। क्या शराब बंद हो गया! ऊंची कीमत पर शराब उपलब्ध है। सरकार ने बालू के खिलाफ मुहिम छेड़ दी तो बालू मंहगा हो गया। बीमारी के नाम पर मछली बेचना बंद करने मछली का दाम बढ़ गया। दिव्यांग और वृद्धजनों को मिलने वाले सामाजिक सुरक्षा पेंशन नियमित भुगतान नहीं हो पा रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ए.एन.एम.दीदी को वेतन व डी.ए.का भुगतान नहीं हो रहा है। इन समस्याओं पर भी सीएम नीतीश कुमार को विचार करना चाहिए और उचित कदम उठाना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें