मधुबनी : फुलपरास अनुमंडल क्रिकेट टीम फाइनल में पहुंची - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


मंगलवार, 15 जनवरी 2019

मधुबनी : फुलपरास अनुमंडल क्रिकेट टीम फाइनल में पहुंची

phoolparas-in-final
झंझारपुर/मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) ललित कर्पूरी स्टेडियम  झंझारपुर में झंझारपुर स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान में मधुबनी जिला क्रिकेट संघ से पंजीकृत अनुमंडल स्तरीय इनामी क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मैच में  फुलपरास अनुमंडल क्रिकेट टीम ने झंझारपुर अनुमंडल क्रिकेट टीम को 75 रनों से हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है! आज खेले गए दूसरे सेमिफाइनल मैच में  फुलपरास अनुमंडल टीम के कप्तान विवेक रंजन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 151 रन बनाया जिसमे प्रवीण मिश्रा 24 रन ,विवेक रंजन 17 रन,कैलाश यादव 40 रन नाबाद मृणाल 25 रन रंजन कुमार 20 रन नाबाद बनाया  झंझारपुर अनुमंडल के गेंदबाज नितीश झा  , कैलाश भंडारी, विवेक कुमार,चन्दन सिंह ने 1-1विकेट लिया !जवाब में खेलने उतरी झंझारपुर अनुमंडल की टीम15.2 ओवर में मात्र 76 रन बनाकर आल आउट हो गई जिसमें नीरज झा 23 रन,बलबंत 16 रन ,नितीश झा 8रन,आदित्य राज 6 रन ,विवेक नाबाद 6 रन बनाए फुलपरास अनुमंडल के तरफ से गेंदवाज़ राजीव कुमार मात्र 7 रन देकर 4 विकेट ,रंजन कुमार एवं अजय ने 24-24 रन देकर 2 विकेट एवं गौतम सिंह ने 1 विकेट लिया मन ऑफ़ द मैच  का पुरस्कार रंजन कुमार को जिला पार्षद किरण यादव के हाथों 1500 नकद एवं ट्रॉफी प्रदान किया गया जबकि बेस्ट अमेजिंग प्लेयर आदित्य राज(  झंझारपुर)  को समाज सेवी दिलीप कुमार ,लाल झा ,कैलाश भंडारी, रमेश रॉय ,सुधीर झा के हाथों नगद एवं ट्राफी प्रदान किया गया जिला क्रिकेट संघ के सचिव कालीचरण एवं टूर्नामेंट कमिटी के संयोजक कैलाश भंडारी ने बताया कि 16 जनवरी को टूर्नामेंट का फाइनल मैच मधुबनी सदर बनाम फुलपरास अनुमंडल के टीम के बीच होगा !मैच के अंपायर स्टेट पैनल के अमित रंजन और  सुरेन्द्र नारायण सिंह थे

कोई टिप्पणी नहीं: