राहुल गाँधी से मिले अफ़्रीकी राष्ट्रपति रामफोसा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शनिवार, 26 जनवरी 2019

राहुल गाँधी से मिले अफ़्रीकी राष्ट्रपति रामफोसा

ramfosa-meet-rahul-gandhi
नयी दिल्ली, 26 जनवरी, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने शनिवार को यहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह से मुलाकात की। श्री रामफोसा ने गर्मजोशी से श्री गांधी और डॉ सिंह से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच विभिन्न मुद्दों के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्थिति पर भी बातचीत की। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा भी मौजूद थे।  इससे पहले श्री रामफोसा ने गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया और राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य नेताओं के साथ राजपथ पर परेड का आनंद लिया। महान गांधीवादी नेता नेल्सन मंडेला के इस समारोह में शामिल होने वाले वह दक्षिण अफ्रीका के दूसरे राष्ट्रपति हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: