सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर 15 जनवरी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 15 जनवरी 2019

सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर 15 जनवरी

सती माता मंदिर गंज का किया जाएगा सौन्दर्यकरण- नपाध्यक्ष

sehore news
सीहोर। नगर पालिका अध्यक्ष अमिता अरोरा कहा की  गंज स्थित डोहर समाज सती माता मंदिर में  सौन्दर्यकरण के लिए निर्माण कार्य शीघ्र किया जाएगा। निर्माण कार्यों के लिए आगामी २२ जनवरी मंगलवार को भूमि पूजन किया जाएगा।  मंगलवार सुबह डोहर समाज प्रतिनिधि मंडल ने शंकर छाया के नेतृत्व में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अरोरा और भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा के निवास पर पहुंचकर नगर पालिका के द्वारा योजना अंतर्गत सती मामा मंदिर के सौन्दर्यकरण की मांग की गई थी। प्रतिनिधि मंडल में शंकर छाया,रतिराम, धनश्याम,मूलचंद्र छाया,रतनलाल, कनीराम छाया,सोहन लालठाकुर खुशीलाल छाया सेवायादव ताराचांद छाया आदि शामिल रहे। 

अतिथि शिक्षकों ने की हिन्दी और विज्ञान पद स्वीकृति की मांग  , कलेक्टर के नाम दिया ज्ञापन 

sehore news
सीहोर। कलेक्ट्रेट पहुंचकर मंगलवार को इछावर तहसील के अतिथि शिक्षक वर्ग एक और दो ने संयुक्त कलेक्टर राजीव रंजन पांडे को ज्ञापन दिया। अतिथि शिक्षको संघ के पदधिकारियों ने कहा की माध्यमिक स्कूल और हाईस्कूल हायर सेकेंड़ी स्कूलों में अंग्रेजी और गणित विषय के लिए अतिथि शिक्षक नहीं मिल रहे है जिस से सैकड़ों पद रिक्त पड़े हुए है। अतिथि शिक्षका शिक्षिकाओं ने मुख्यमंत्री  शिक्षा मंत्री और प्रमुख सचिव शिक्षा, आयुक्त लोकसेवा शिक्षण संचानालय को भी परेशानी से अवगत कराया है। अतिथियों ने स्कूलों में हिन्दी और विज्ञान के पद स्वीकृत करने और अतिथियों का वेतन बड़ाने नियमित करने की मांग की है। स्कूलों शिक्षकों के नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रहीं है वहीं अतिथि शिक्षक स्कूलों में निरंतर पांच सालों से बच्चों को पढ़ाते रहे है। हिन्दी और विज्ञान विषय के पद नहीं होने से अतिथियों को बाहर किया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में गैदालाल केसरिया, हरिनारायण, दीपक मालवीय, राहुल वर्मा, राकेश कुमार, विनोद कुमार, संजय देवड़ा, रामविलास, सुशील बड़ोदिया, सुरेश कुमार, भैयालाल आदि अतिथि शिक्षक शामिल है।

रसोईयों चौकीदारों सफाई कर्मियों ने की नारेबाजी  छात्रावासों में किया जा रहा है नियमों को दरकिनार 
कर्मचारियों ने की नियमितिकरण और वेतन बढ़ाने की मांग
sehore news
सीहेार। आदिम जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित छात्रावासों में वर्षो से कार्ररत अतिथि शिक्षकों,रसोईयों, चौकीदारों, सफाई कर्मियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने बढ़ती मंहगाई में मामूली वेतन को लेकर कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर बीके चतुर्वेदी को मांग पत्र दिया।  छात्रावासों में कार्ररत अतिथि शिक्षकों,रसोईयों, चौकीदारों, सफाई कर्मियों ने कहा की शासन की नीति के विपरीत पिछले १२ सालों से प्रति माह कुल दो से चार हजार तक वेतन दिया जा रहा है। जबकी कलेक्टर श्रमिक रेट भी  इस से दोगुना है। मामूली वेतन में अब घर चलाना मुश्किल हो गया है कर्मचारियों के समक्ष परेशानिया खड़ी हो गई है। कर्मचारियों ने अपर कलेक्टर से कहा की वेतन बढ़ाने की मांग करने पर नौकरी से बाहर करने की धमकी दी जाती है। इधर विभाग के द्वारा प्रति वर्ष छात्रावासों से अतिथि शिक्षकों को दो माह के लिए हटा भी दिया जाता है जिस का कोई वेतन नहीं दिया जाता है। कर्मचारियों ने नियमित कर वेतन बढ़ाने की मांग की है। 

समेकित बाल संरक्षण योजना अंतर्गत विभिन्न घटकों की जिला स्तरीय समन्वय बैठक,

sehore news
समेकित बाल संरक्षण योजना अंतर्गत विभिन्न घटकों की जिला स्तरीय समन्वय बैठक, कलेक्टेªट सभा कक्ष में आयोजित की गई, जिसमें जिला बाल संरक्षण इकाई, किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति, विशैष किशोर पुलिस इकाई, के प्रतिनिधि, सम्मिलित हुऐ। जिला बाल संरक्षण अधिकारी, संजय प्रताप सिंह, ने बैठक का एजेण्डा प्रस्तुत किया समेकित बाल संरक्षण योजना अंतर्गत संचालित, फाॅस्टर केयर योजना, स्पाॅन्सरशिप योजना, दत्तक ग्रहण, व भिक्षावृत्ति अभियान, के आॅकडे तथा विस्तृत जानकारी प्रदान की। विशेष किशोर पुलिस इकाई प्रभारी, अति.पुलिस अधीक्षक, समीर यादव जी, ने पाॅक्सों एक्ट के संबंध मे बच्चों के मामले में तत्काल कार्यवाही किये जाने तथा जानकारी, बाल कल्याण समिति को उपलब्ध कराने हेतु उपस्थित सभी थानों, के बाल कल्याण अधिकारीयों को हिदायत दी। तथा समेकित बाल संरक्षण योजना, के समस्त घटकों को प्रशिक्षित किये जाने हेतु, कार्यशाला सह प्रशिक्षण, कार्यक्रम का आयोजित करने का प्रस्ताव रखा ताकि किशोर न्याय अधिनियम, 2015 का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा सके, एवं फाॅस्टर केयर योजना, भिक्षवृत्ति अभियान, आदि को संचालित करने में सफल प्राप्त की जा सकें। बैठक में सीहोर जिले में बाल गृह, की विशेष आवश्यकता को देखते हुऐ, जिले मे बाल गृह खोले जाने हेतु प्रस्ताव राज्य शासन को भेजे जाने पर चर्चा की गई। बैठक में जिला बाल संरक्षण इकाई, से बाल संरक्षण अधिकारी, अमित दुबे, अनिल पोलाया, परामर्शदाता, सुरेश पांचाल, सामाजिक कार्यकर्ता, निशा मिश्रा, आदि उपस्थित रहें।

मीजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान हुआ प्रारंभ बच्चों का टीकाकरण करवा कर किया गया शुभारंभ

sehore news
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार वर्ष 2020 तक खसरा (मीजल्स) रोग एवं रुबेला निर्मूलन एवं रुबेला रोग नियंत्रण किया जाना है। मंगलवार को मीजल्स रुबेला टीकाकरण अभियान का शुभारंभ शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया। आयोजन के‍ मुख्य अतिथि विधायक श्री सुदेश राय के साथ-साथ धर्मगुरुओं में मुस्लिम समाज के जनाब इशहाक खान, मुल्ला हकीमउद्दीन, सिक्ख समाज के श्री इकबाल सिंह तलवार, ईसाई समाज से फादर अजय इक्का, गायत्री शक्तिपीठ से श्री ओ.पी.शैव, कबीर आश्रम प्रमुख मंहत मुन्नालाल साहेब, समाज सेवी डॉ. अनीस खान, श्री भूरा यादव, श्री भगत सिंह तोमर आदि उपस्थित थे। अभियान के अन्तर्गत 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को (एम.आर.) वैक्सीन से टीकाकृत किया जाना है। अभियान में समस्त विद्यालयों (सरकारी, निजी,अनुदान प्राप्त एवं मदरसे आदि) में दर्ज 15 वर्ष तक के बच्चों को टीकाकृत किया जाएगा। आंगनवाड़ी में दर्ज 9 माह से अधिक उम्र के बच्चों तथा छूटे हुए सभी बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की मोबाईल टीम द्वारा टीकाकृत किया जाएगा। टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ अनोखे अंदाज में करते हुए उत्कृष्ट विद्यालय के दो बच्चे कुमारी आकांक्षा एवं अभिषेक को मीजल्स रुबैला का टीका लगाकर किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री सुदेश राय ने कहा कि मीजल्स रुबैला रोग बहुत खतरनाक बीमारी है। विज्ञान एवं तकनीक में निरंतर हो रहे नये प्रयोग एवं अविष्कारों की वजह से आज भारत एवं पूरा विश्व कई घातक बीमारियों से मुक्त हो चुका है। इसी प्रकार मीजल्स रुबैला रोग से भी जल्द ही हम सब आजाद हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि धरती पर डॉक्टर को ईश्वर का रूप माना जाता है और जिले की स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम पूर्ण समर्पण के साथ अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहीं है। मीजल्स रुबैला टीकाकरण अभियान में सभी विभाग अपना योगदान दे रहे हैं। जनजागरुकता के माध्यम से यह अभियान अवश्य सफल होगा।  कार्यक्रम का संचालन जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ आनंद शर्मा ने किया। आभार व्यक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रभाकर तिवारी ने किया। इस अवसर पर शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य श्री रवीन्द्र बांगरे, सिविल सर्जन डॉ.भारत भूषण आर्य, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ चंदेल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ टी.आर.उईके आदि उपस्थित थे। 

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया आंवली घाट का निरीक्षण

sehore news
कलेक्टर श्री गणेश शंकर मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश चंदेल ने मंगलवार को बुदनी विकासखंड के आंवली घाट, बुदनी घाट, बांद्राभान, सूरज कुण्ड आदि का निरीक्षण किया। मकर संक्रान्ति एवं अन्य त्यौहारों पर भारी मात्रा में श्रद्धालु इन घाटों पर स्नान के लिये आते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने घाटों पर व्यवस्थाओं का जाएजा लिया। आंवलीघाट पर साफ-सफाई करवाने के निर्देश कनेक्टर ने वहां के सरपंच का दिये। होमगार्ड को गहरे पानी में खंबे एवं तीन रस्से बांधने के लिये निर्देशित किया। इसी प्रकार बुदनी घाट, बांद्राभान एवं सूरजकुंड पर भी उचित व्यवस्थाएं जैसे स्नान, पार्किंग आदि के लिये बुदनी के अनुविभागीय अधिकारी श्री शैलेन्द्र हिनोतिया को निर्देश दिये।

दो दिवस के भीतर भेंजे अनुकंपा नियुक्ति प्रकरण

अपर कलेक्टर श्री वी.के चतुर्वेदी ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है कि शासकीय सेवकों की सेवाकाल में मृत्यु होने पर अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण प्रपत्र में दो दिवस के भीतर सीधे कलेक्ट्रेट की स्थापना शाखा में उपलब्ध करना सुनिश्चत करें। विलंब की स्थिति में संबंधित विभाग प्रमुख के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। राज्यशासन के निर्णय अनुसार अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों को अभियान चलाकर प्राथमिकता के आधार पर निराकृत किया जाना है। सभी विभाग 29 सितंबर 2014 को जारी दिशा निर्देश के अनुसार अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का अतिशीघ्र निराकरण करना सुनिश्चत करें।

जिले की रौशनी का हुआ नेशनल वेट-लिफ्टिंग टूर्नामेंट के लिये चयन

sehore news
महारानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय की 12 वीं कक्षा की छात्र कुमारी रौशनी धुर्वे का चयन नेशनल वेट लिफ्टिंग टूर्नामेंट के लिये हुआ है। यह टूर्नामेंट आंध्रप्रदेश के कुरनूल में 17 जनवरी से प्रारंभ होगा। रौशनी सीहोर के थूना-पचामा ग्राम की निवासी हैं एवं उनके पिता श्री बृजलाल धुर्वे कृषक हैं। रौशनी की कोच सुश्री अरुणा पारे के उचित मार्गदर्शन में रौशनी अब दूसरी बार नेशनल वेट लिफ्टिंग टूर्नामेंट का हिस्सा बनने जा रही है। रौशनी के चयन पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस.पी.त्रिपाठी एवं एम.एल.बी. स्कूल की प्राचार्या श्रीमती सरिता राठौर ने शुभकामनाएं दी है।

जिला स्तरीय गोपाल पुरस्कार योजनान्तर्गत पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन आज

पशुपालन विभाग उपसंचालक ने जानकारी दी कि भारतीय उन्नत नस्ल के गौवंशीय एवं भैंसवंशीय पुशओं के पालन को बढावा देने और अधिक दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए गोपाल पुरस्कार योजना अन्तर्गत जिला स्तरीय गोपाल पुरस्कार देशी नस्ल की गायों एवं भैंसों की दुग्ध प्रतियोगिता के तहत पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 16 जनवरी को जिला पशु चिकित्सालय प्रांगण नदी चौराहा सीहोर पर किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीहोर विधायक श्री सुदेश राय रहेंगे एवं अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला मरेठा करेंगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती अमिता जसपाल अरोरा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष श्रीमती उषा सक्सेना एवं कृषि स्थायी समिति सभापति श्री राजेश गौर उपस्थित रहेंगे। उपसंचालक पशुपालन द्वारा इलेक्ट्रानिक एवं प्रिंट मीडिया के बंधुओं एवं गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।

मुख्यमंत्री फसल ऋण माफी योजना को लेकर कलेक्टर ने दिये निर्देश

कलेक्टर श्री गणेश शंकर मिश्रा द्वारा जिले के किसानों की फसल ऋण से मुक्ति हेतु मुख्यमंत्री फसल ऋण माफी योजना को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। लीड बैंक मैनेजर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सीहोर एवं क्षेत्रीय प्रबंधक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक द्वारा समस्त बैंक शाखा प्रबंधक द्वारा ऋणी कृषकों के बैंक खातों से आधार अभिप्रमानण की जानकारी एकत्रित की जाए तथा ग्रामवार व बैंक शाखावार ऐसे किसानों की सूची तैयार की जाए जिनके बैंक खाता आधार से अभिप्रमाणन नहीं हैं तथा सूची मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं मुख्य को भेजना सुनिश्चत करें। समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत/जनपद पंचायत बैंक से प्राप्त कृषकों की सूची में सम्मिलित किसानों के आधार की जानकारी रोजगार सहायक/सचिव द्वारा एकत्रित करकर बैंक शाखा में आधार अभिप्रमाण के लिये भिजवाना सुनिश्चत करें। समस्त बैंक शाखा प्रबंधक कृषकों के बैंक खाता से आधार अभिप्रमाणन के लिय कृषक/रोजगार सहायक/सचिव द्वारा जानकारी प्रस्तुत करने पर अभिप्रमणन की कार्यवाही सर्वोच्च प्राथमिकता से करें।    

भारत पर्व की व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश जारी
      
कलेक्टर श्री गणेश शंकर मिश्रा के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस अवसर पर भारत पर्व मनाये जाने के संबंध में अपर कलेक्टर श्री विनोद कुमार चतुर्वेदी द्वारा संबंधित विभागों को आयोजन की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 26 जनवरी की संध्या को जिले के रवीन्द्र सांस्कृतिक भवन (टाउनहाल) में भारत पर्व आयोजित किया जाएगा। शिक्षा विभाग एवं सामाजिक न्याय विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन, नगरपालिका द्वारा टाउनहाल परिसर में मंच सज्जा, लाइट, उच्च स्तरीय साउंड व्यवस्था, पेयजल, बैठने के लिये कुर्सियों की, साफ-सफाई आदि की व्यवस्था करने की जिम्मेदारियां सौंपी है।

जनसुनवाई में आए लगभग 65 आवेदन

sehore news
मंगलवार को केलक्ट्रेट के सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री विनोद कुमार चतुर्वेदी ने आमजनों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में लगभग 65 आवेदन प्राप्त हुए। शिकायतों में राशन की पात्रता पर्ची, प्रसूति सहायता राशि, प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि, अनुकंपा नियुक्ति आदि के प्रकरणों को तुरंत संबंधित अधिकारी के पास भेजा गया।

कृषि कल्याण तथा कृषि विकास, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री आज सीहोर जिले के भम्रण पर रहेंगे

कृषि कल्याण तथा कृषि विकास, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री सचिन यादव आज सीहोर जिले के भम्रण पर रहेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम अनुसार कृषि कल्याण तथा कृषि विकास, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री सचिन यादव 16 जनवरी को प्रात: 9 बजे भोपाल से प्रस्थान कर प्रात:11 बजे सीहोर जिले की नसरुल्लागंज तहसील के ग्राम लाड़कुई पहुंचेगे जहां कृषक ऋण मुक्ति आवेदन अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात दोपहर 12 बजे ग्राम भादाकुई, 12:10 बजे ग्राम छिदगांव, 12:20 बजे ग्राम बिजला में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 12:30 बजे नसरुल्लागंज में किसन सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात 1:30 बजे ग्राम राला, 1:40 बजे ग्राम नंदगांव, 1:50 बजे ग्राम सोसायटी, 2 बजे ग्राम सतराना, 2:20 बजे ग्राम रामगढ़ा में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 2:30 बजे ग्राम सोयत में कृषक ऋण मुक्ति आवेदन अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2:45 बजे ग्राम निपानिया, 3 बजे ग्राम चकल्दी, 3:45 बजे ग्राम गोडीगुराड़िया, 4 बजे रेहटी में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात 4:30 बजे रेहटी से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं: