स्वस्थ्य भारत यात्रा : स्वस्थ्य भारत यात्रा 2 के यात्री दल का जत्था साबरमती के लिए हुआ रवाना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


सोमवार, 28 जनवरी 2019

स्वस्थ्य भारत यात्रा : स्वस्थ्य भारत यात्रा 2 के यात्री दल का जत्था साबरमती के लिए हुआ रवाना

30 जनवरी से शुरू होगी स्वस्थ भारत यात्रा 2रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री मनसुख भाई दिखाएंगे झंडी21000 किमी की होगी यात्रा
swasthy-bharat-team-depart
दिल्ली 28 जनवरी 2019 स्वास्थ्य और इस संबंध में महात्मा गांधी के विचारो के प्रचार प्रसार के मकसद से देश भर में जनजागरण के लिए महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी से अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से स्वस्थ भारत यात्रा शुरू होगी। इस राष्ट्रव्यापी यात्रा के यात्री दल के सदस्य, स्वस्थ भारत न्यास के चेयरमैन आशुतोष कुमार सिह के नेतृत्व में दिल्ली से अहमदाबाद के लिए रवाना हो गये हैं। यात्रा दल में वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डाँ सोमजी, वरिष्ठ गांधीवादी चिंतक और पत्रकार प्रसून लतांत, वरिष्ठ पत्रकार अशोक प्रियदर्शी सहित प्रियंका सिह, शम्भु कुमार, विवेक कुमार शर्मा, विनोद रोहिल्ला आदि युवा भी शामिल हैं। ये यात्री 90 दिनो में 29 राज्यो का दौरा करेंगे। इस दौरान वे करीब 21000 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। इस यात्रा का शुभारंभ 30 जनवरी को केंद्रीय रसायन एव उर्वरक राज्य मंत्री करेंगे।

स्वस्थ भारत न्यास के चेयरमैन श्री सिह ने बताया कि  देश की महत्वपूर्ण संस्थाओ और संगठनो के सहयोग से हम महात्मा गांधी की 150वी जयंती वर्ष पर दूसरी बार स्वस्थ भारत यात्रा का आयोजन कर रहे हैं इसके पहले हम भारत छोडो आंदोलन की 75वी वर्षगांठ पर पहली बार स्वस्थ बालिका स्वस्थ समाज पर केंद्रित स्वस्थ भारत यात्रा कर चुके हैं। इस बार की यात्रा का ध्येय वाक्य है स्वस्थ भारत के तीन आयाम- जनऔषधि,पोषण और आयुष्मान। यात्रा दल के सदस्य इस ध्येय वाक्य का प्रचार प्रसार खासकर नई पीढी के बीच करेंगे ताकि स्वस्थ भारत अभियान पूरी तरह धरातल पर आ सके।

कोई टिप्पणी नहीं: