विदेशी मुद्रा भंडार 18 सप्ताह बाद 400 अरब डॉलर के पार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 8 फ़रवरी 2019

विदेशी मुद्रा भंडार 18 सप्ताह बाद 400 अरब डॉलर के पार

foreign-exchange-reserves-cross-400-billion-after-18-weeks
मुंबई 08 फरवरी, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 18 सप्ताह बाद एक बार फिर 400 अरब डॉलर के पार पहुँच गया है, रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आँकड़ों के अनुसार, 01 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 2.06 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और यह 400.24 अरब डॉलर पर पहुँच गया। इसमें लगातार दूसरे सप्ताह तेजी देखी गयी है। इससे पहले 25 जनवरी को समाप्त सप्ताह में यह 1.50 अरब डॉलर बढ़कर 398.18 अरब डॉलर रहा था। यह 28 सितम्बर 2018 के बाद पहला मौका है जब विदेशी मुद्रा भंडार 400 अरब डॉलर के पार पहुँचा है।  आरबीआई के अनुसार, 01 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 1.28 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और यह 373.43 अरब डॉलर पर पहुँच गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 76.49 करोड़ डॉलर बढ़कर 22.69 अरब डॉलर हो गया।  अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि आलोच्य अवधि में 1.12 करोड़ डॉलर बढ़कर 2.65 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 62 लाख डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 1.47 अरब डॉलर पर रहा।

कोई टिप्पणी नहीं: