मधुबनी : लोक सभा चुनाव के लिये विधि-व्यवस्था पर भारत नेपाल बैठक का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 फ़रवरी 2019

मधुबनी : लोक सभा चुनाव के लिये विधि-व्यवस्था पर भारत नेपाल बैठक का आयोजन

indo-nepal-official-meeting-for-election
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) : भारत-नेपाल के अधिकारियों के साथ लोक सभा आम निर्वाचन के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं बॉर्डर सीलिंग के बिंदु पर सोमवार को जनकपुर स्थित एक होटल में विचार-विमर्श हेतु संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में भारत की ओर से श्री शीर्षत कपिल अशोक,जिला पदाधिकारी, मधुबनी के नेतृत्व में भारतीय पदाधिकारियों का एक दल शामिल हुआ। जिसमे श्री दीपक वर्णवाल,पुलिस अधीक्षक, मधुबनी,श्री अजय कुमार,कमांडेंट,एस.एस.बी.(राजनगर) एवम अन्य पदाधिकारी तथा  नेपाल की ओर से धनुषा,महोत्तरी,सप्तरी एवम सिरहा जिला के सीडीओ एवं एस.एस.पी. एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में लोकसभा आम निर्वाचन-2019 के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने,बॉर्डर सील करने एवं बॉर्डर पर संयुक्त पेट्रोलिंग करने के साथ ही अवैध हथियार की जांच एवं आपराधिक प्रविर्ती के लोगो को भारत क्षेत्र में प्रवेश को रोकने का निर्णय लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: