पुदुचेरी के उपराज्यपाल किरण बेदी ने की अपील, लोग करें जनऔषधि का इस्तेमाल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 22 फ़रवरी 2019

पुदुचेरी के उपराज्यपाल किरण बेदी ने की अपील, लोग करें जनऔषधि का इस्तेमाल

पांडिचेरी विश्वविद्यालय के कुलपति बोले, महंगी दवाइयों के खिलाफ जरूरी है स्वस्थ भारत यात्रा की पहल  स्वस्थ भारत यात्रियों का पांडिचेरी में भी हुआ अभूतपूर्व स्वागत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने शॉल ओढ़ाकर किया सम्मान
kiran-bedi-apeal-for-swasthy-bharat-yatra
पांडिचेरी/ 21 फरवरी केंद्रशासित प्रदेश पांडिचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने राज भवन में राष्ट्रव्यापी यात्रा पर निकले स्वस्थ भारत यात्री दल का अभिनंदन करते हुए उनकी पहल की तारीफ की। उपराज्यपाल ने प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण योजना बताई और कहा कि जनऔषधि के प्रचलन को बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है। उपराज्यपाल महोदया ने गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडू का दौरा कर पांडिचेरी पहुंचे स्वस्थ भारत के यात्रियों की सफलता की कामना की। यह यात्रा महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर साबरमती आश्रम अहमदाबाद से 30 जनवरी को शुरू हुई है। युवा स्वास्थ्यकर्मी आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में यात्रा दल के सदस्य 29 राज्यों में जाएंगे।  पांडिचेरी विश्वविद्यालय के कुलपति  डॉ. गुरमीत सिंह ने यात्री दल का विश्वविद्यालय में स्वागत किया। अपना आशीर्वचन देते हुए उन्होंने कहा कि स्वस्थ भारत यात्रा-2 एक बहुत ही जरूरी विषय को लेकर की जा रही है। जनऔषधि, पोषण एवं आयुष्मान विषय पर लोगों को जागरूक किया जाना बहुत जरूरी है। उन्होंने यात्री दल को शुभकामना देते हुए कहा कि इस तरह के और अभियानों की समाज को जरूरत है।  इसके पूर्व यात्री दल ने पांडिचेरी में स्थित जनऔषधि केंद्रो का जायजा लिया। इस अवसर पर यात्रा प्रमुख आशुतोष कुमार सिंह जनऔषधि केन्द्र संचालकों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को समझने की कोशिश की। उन्होंने जनऔषधि संचालकों से कहा कि उन्हें अपने स्तर से भी जनऔषधि के प्रचार के लिए कारगर कदम उठाने चाहिए। इस दौरान पांडिचेरी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी. सामीनाथन ने यात्री दल का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस मौके पर पांडिचेरी भाजपा की सचिव जयंती राजगोपालन, भाजपा नेता गोविंद राजुलू, बालाकृष्णन, बाला भास्करन, एस.सुंदरी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।  यात्रा दल में डॉ. सोम शेखर, वरिष्ठ गांधीवादी चिंतक व पत्रकार प्रसून लतांत, वरिष्ठ पत्रकार अशोक प्रियदर्शी, शिक्षाकर्मी प्रियंका सिंह शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: