नयी दिल्ली, 18 फरवरी, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने सोमवार को कहा कि नागरिकों की निजता और जानकारियों (डाटा) के स्वामित्व के संरक्षण की चुनौतियों से निपटने के लिए कानूनी प्रणाली और नियामक प्रणाली को मजबूत बनाया जा रहा है। श्री प्रभु ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि डाटा की सुरक्षा के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल करने के साथ साथ उचित नियमन आैर सुधारात्मक कदम भी उठाये जाएगें। उन्हाेंने कहा कि भारत में अमेरिका और चीन से ज्यादा डाटा का लेन देन होता है और इसे विश्व की छह शीर्ष कंपनियां मूल्यवर्धन के साथ इसका इस्तेमाल करती हैं। कार्यक्रम में मौजूद सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहाकार प्रो. के. विजय राघवन ने कहा कि सरकार ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के इस्तेमाल के लिए राष्ट्रीय नीति तय करने के कदम उठायें हैं और संबंधित प्रक्रियाओं को सरल बनाया जा रहा है। उन्होेंने कहा कि मानव इतिहास में पहली बार मशीनें निर्णय कर रही है। चुनौती इन निर्णयों से निपटने की है।
सोमवार, 18 फ़रवरी 2019
डाटा के संरक्षण के लिए कानूनी प्रणाली बनेगी मजबूत : सुरेश प्रभु
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें