अखिलेश का मोदी पर निशाना, लिखा अब नहीं चाहिये प्रचार मंत्री - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 14 मार्च 2019

अखिलेश का मोदी पर निशाना, लिखा अब नहीं चाहिये प्रचार मंत्री

akhilesh-targets-modi-on-tweet
लखनऊ, 14 मार्च, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को ट्वीट के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। अखिलेश ने अपने ट्वीट में श्री मोदी का नाम लिये बगैर लिखा, 'अब देश को प्रचार मंत्री नहीं नया प्रधानमंत्री चाहिये।' सपा अध्यक्ष ने ट्वीट में यह आरोप भी लगाया है कि बेरोजगारी 45 साल में सबसे ज्यादा है और भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के कर्मचारियों, मनरेगा के तहत मजदूरी करने वालों और गुजरात में स्टैचू ऑफ यूनिटी बनाने वालों को भी वेतन नहीं मिला है। सपा अध्यक्ष ने ट्वीट की झड़ी लगाते हुये मोदी सरकार से कई सवाल पूछे हैं। उन्होंने लिखा है, 'बेरोजगार 'विकास' पूछ रहा है, कहीं कोई काम मिलेगा ? खेतिहर 'विकास' पूछ रहा है, कब मेहनत का दाम मिलेगा ? कारोबारी 'विकास' पूछ रहा है, इस कागजी सरकार से छुटकारा कब मिलेगा ?'

कोई टिप्पणी नहीं: