मधुबनी : वाहन चेकिंग के क्रम में शराब बरामद ,कार जब्त - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 14 मार्च 2019

मधुबनी : वाहन चेकिंग के क्रम में शराब बरामद ,कार जब्त

---परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से वसूली गयी राषि
alcohal-recoverd-car-seized-madhubani
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) 14,मार्च 2019 जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी,मधुबनी के निदेषानुसार लोक सभा आम निर्वाचन,2019 के अवसर पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने को लेकर विभिन्न स्थानों पर वाहन जांच की कार्रवाई की जा रही है।  इस क्रम में गुरूवार की संध्या बिस्फी थाना क्षेत्र के कोकिला चैक के समीप वाहन चेकिंग के दौरान परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से लगभग 5900 रूपये की वसूली की गयी। इसी क्रम में एक टाटा इंडिगो कार को से दो कार्टून शराब बरामद किया गया है। एवं गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। कार चालक कार छोड़कर भाग गया। चेकिंग के क्रम में श्री मुकेष रंजन,अनुमंडल पदाधिकारी,बेनीपट्टी एवं श्री पुष्कर कुमार,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेनीपट्टी समेत थानाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: