मुद्दों से ध्यान भटका रही है भाजपा : सचिन पायलट - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 23 मार्च 2019

मुद्दों से ध्यान भटका रही है भाजपा : सचिन पायलट

bjp-diverting-issue-sachin-pilot
जयपुर, 23 मार्च, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पालयट ने शनिवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वह आगामी लोकसभा चुनाव में वोट हासिल करने के लिए वास्तविक मुद्दों से जनता का ध्यान भटका रही है। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा मुद्दे को भटकाने की कोशिश लगातार कर रही है। किसी बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश करना और राष्ट्रवाद को दुबारा परिभाषित करना। जज्बाती मुद्दों को तूल देना ... वह महंगाई, भ्रष्टाचार, रोजगार व किसानों की समस्याओं जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।’’  पायलट के अनुसार लेकिन भाजपा इसमें सफल नहीं होगी और जनता मतदान करते समय इन्हें जरूर याद रखेगी। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि संप्रग गठबंधन लगातार मजबूत हो रहा है और वह अगली सरकार बनाने जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: