सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल हुईं - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 23 मार्च 2019

सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल हुईं

sapna-chahudhry-join-congress
नयी दिल्ली, 23 मार्च, जानीमानी हरियाणवी डांसर और गायिका सपना चौधरी शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं । सूत्रों के मुताबिक सपना ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर के नयी दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। ऐसी खबरें हैं कि वह मथुरा से हेमा मालिनी के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं, हालांकि कांग्रेस के सूत्रों ने फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। मूल रूप से हरियाणा निवासी सपना के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं।

कोई टिप्पणी नहीं: