कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी, शिंदे, राज बब्बर और प्रिया दत्त को टिकट - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 13 मार्च 2019

कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी, शिंदे, राज बब्बर और प्रिया दत्त को टिकट

congress-second-list-priya-dutt-raj-babbar
नयी दिल्ली, 13 मार्च, कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को पार्टी उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इसमें उत्तर प्रदेश की 16 और महाराष्ट्र की पांच सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। पार्टी की ओर से जारी सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे, श्रीप्रकाश जायसवाल तथा मिलिंद देवड़ा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर, पूर्व सांसद प्रिया दत्त, संजय सिंह और किसान कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले के नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने हाल ही में उत्तर प्रदेश 11 और गुजरात की चार सीटों के लिए लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की थी। पहली सूची में संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नाम थे। इस तरह से पार्टी उत्तर प्रदेश में अब तक 27 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं: