मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी,मधुबनी श्री शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में शनिवार को स्थानीय टाउन हाॅल,मधुबनी में लोकसभा आम निर्वाचन-2019 के अवसर विभिन्न कोषांगों के तैयारी की समीक्षा की गयी। बैठक में अपर समाहत्र्ता,मधुबनी,श्री दुर्गानंद झा,उप-विकास आयुक्त,मधुबनी,श्री अजय कुमार सिंह,उप-निर्वाचन पदाधिकारी,मधुबनी,श्री विकाश कुमार समेत सभी अनुमंडल पदाधिकारी,डी0सी0एल0आर0 तथा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी समेत सभी कोषांगों के वरीय तथा नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी,मधुबनी के द्वारा मतदान दल हेतु वाहन की व्यवस्था,सामग्री की व्यवस्था,पोलिंग पार्टी की व्यवस्था,पी0सी0सी0पी0 के डिस्पैच की व्यवस्था,पी0डब्ल्यू0डी0 मतदाता को सुगम मतदान हेतु ट्राईसाईकिल की व्यवस्था के बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। सभी पदाधिकारियों को तैयारियों से संबंधित कार्य ससमय पूर्ण करने का निदेश दिया गया।
शनिवार, 30 मार्च 2019
मधुबनी : कोषांगों के तैयारियों की जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की समीक्षा
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें