बेगुसराय : मातृशक्ति दुर्गावाहिनी की राष्ट्रीय प्रमुख का बैठक हुआ सम्पन्न - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 2 मार्च 2019

बेगुसराय : मातृशक्ति दुर्गावाहिनी की राष्ट्रीय प्रमुख का बैठक हुआ सम्पन्न

durgavahini-meeting-begusaray
अरुण कुमार (आर्यावर्त्त) विश्व हिंदू परिषद के महिलाओं के आयाम मातृशक्ति की केंद्रीय प्रमुख डॉ संगीत गोखले जी का बेगूसराय प्रवास रहा।इस प्रवास के प्रथम दिन दुर्गावाहिनी मातृशक्ति की ज़िले टोली की बैठक उन्होंने नौलक्खा मंदिर में लिया।बैठक की अध्यक्षता ज़िला संयोजिका मौसम ने किया।मौके पर केंद्रीय प्रमुख ने कहा कि विहिप के महिलाओं के आयाम मातृशक्ति और युवतियों के आयाम दुर्गावाहिनी को आज सबल बनाने की आवश्यकता है।जहां दुर्गावाहिनी मातृशक्ति मजबूत है वहां हिन्दू विरोधी गतिविधियां ना के बराबर होती हैं।आज की युवतियों को पाश्चात्य संस्कृति के चक्कर में नहीं पड़ कर अपने पूर्वज रानी लक्ष्मीबाई, रानी अहिल्याबाई,इत्यादि को स्मरण करना चाहिए।हिन्दूसमाज तभी सबल बनेगा,जब भारत की महिलाएं इसमे लगेंगी।मौके पर प्रदेश धर्माचार्य सम्पर्क प्रमुख रामशंकर कश्यप,ज़िला मंत्री विकास भारती,बजरंगदल बेगूसराय प्रखण्ड संयोजक पंकज  के अलावा मातृशक्ति दुर्गवाहिनी की अर्चना,पूजा,कुसुम,दिव्या के साथ दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रही।

कोई टिप्पणी नहीं: