बिस्फी/मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) । प्रखंड क्षेत्र के सिमरी हाईस्कूल के मैदान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम किया गया।जिसका अध्यक्षता अशोक पासवान ने किया।वहीं मंच संचालन दिनेश भगत ने किया।बैठक में बिस्फी और रहिका प्रखंड के एनडीए कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।मधुबनी से एनडीए के प्रत्याशी डॉ अशोक यादव ने कहा कि यह चुनाव महाभारत की लडाई है।गरीब के बेटा को हटाने के लिए ठगबंधन बनाया गया है।यह चुनाव देश की राजनीति की दिशा तय करेगी।वहीं पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि पूरे देश में एनडीए की लहर चल रही है।जनता मोदी को देश का पीएम बनाने का फैसला कर लिया है।सभा को रामदेव महतो,घनश्याम ठाकुर. सीमा मंडल. संजय कुमार यादव. राजकिशोर मिश्र बुलेट. देवेंद्र प्रसाद यादव. जहीर परसौनवी,रामसकल यादव. रंजीत महतो ,कुशेश्वर प्रसाद कुशवाहा आदि ने भी संबोधित किया।
शनिवार, 30 मार्च 2019
मधुबनी : यह चुनाव महाभारत की लडाई है : अशोक यादव
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें