बंगाल में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 15 मार्च 2019

बंगाल में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

heavy-explosive-recovered-in-bengal
कोलकाता, 14 मार्च, पश्चिम बंगाल सीआईडी ने बांकुरा जिले के एक गांव में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की।  एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर सीआईडी टीम ने जिले के सलटोरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत गांव में बुधवार रात में छापेमारी की। वहां से 2,650 किलोग्राम जिलेटिन की छड़ें, 6,650 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट और 52,500 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर आदि जब्त किए गए। इस सिलसिले में दो वाहन भी जब्त किए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: