जेएनयू के 9 छात्रों ने भूख हड़ताल समाप्त की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 27 मार्च 2019

जेएनयू के 9 छात्रों ने भूख हड़ताल समाप्त की

jnu-students-call-off-hunger-strike
नयी दिल्ली 27 मार्च, शिक्षक संघ और छात्र संघ द्वारा एक ‘घोषणा’ पारित किये जाने के बाद प्रशासन के खिलाफ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे जेएनयू के नौ छात्रों ने अपना अनशन समाप्त कर दिया। उन्होंने बताया कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (जेएनयूटीए) ने उच्च शिक्षा को बचाये रखने के लिए मोदी सरकार को हराने के लिए ‘साबरमती घोषणा’ पारित किया ।जेएनयूटीए और जेएनयूएसयू द्वारा अखिल भारतीय विश्वविद्यालय सम्मेलन आयोजित किया गया था, जिसमें वक्ताओं ने ‘उच्च शिक्षा और ‘सार्वजनिक वित्त पोषित शिक्षा’ को नष्ट करने के लिए मोदी सरकार की आलोचना की।

कोई टिप्पणी नहीं: