बिहार : क्या शराब बन्दी सफलता प्रात किया है? - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 8 मार्च 2019

बिहार : क्या शराब बन्दी सफलता प्रात किया है?

liquor-ban-bihar
अरुण कुमार (आर्यावर्त) प्रदेश में शराबबंदी लागू है।लेकिन शराब की तस्करी धड़ल्ले से हो रही है।शराब तस्कर नए-नए तरीके से शराब की तस्करी कर रहे है।लेकिन चौंकाने वाली बात ये है, कि शराबबंदी सफल कैसे हो जब मुखिया के घर से ही शराब मिलने लगे।मामला जिले के घोसवरी थाना अंतर्गत बलबा गांव की है।जहां से पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने एक मुखिया के घर से एक कट्टा 05 कारतूस बरामद किया है।इसके साथ ही 2000 लीटर अर्धनिर्मित शराब भी जब्त किया।पुलिस को कुछ अपराधिक गतिविधि की सूचना मिली थी।जिसके आधार पर त्रिमोहान पंचायत के मुखिया दामोदर राम के घर छामेमारी की।इस दौरान पुलिस ने वहां से एक कट्टा, 05 कारतूस और एक तलवार भी बरामद किया है।पुलिस ने गांव के तीस स्थानों से जमीन में गड़े शराब को बरामद किया है। 2000 लीटर अर्धनिर्मित और निर्मित शराब भी जब्त किया गया है।इसके साथ ही पुलिस ने मुखिया सहित चार लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: