बिहार : प्रखंड स्तरीय सीबीओ बनाया गया है, इसका बने अध्यक्ष अनिल राम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 9 मार्च 2019

बिहार : प्रखंड स्तरीय सीबीओ बनाया गया है, इसका बने अध्यक्ष अनिल राम

जिला समन्वयक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के पास ई-मेल प्रेषित किया। इसका असर हुआ कि उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत मसले को सुलझाने हेतु अग्रसारित कर दिया। पंजीयन संख्या 999980110011906064 है। 11 मार्च को सुनवाई कटिहार में है।

wasgit-parchaa
कुर्सेला,09 मार्च। कुर्सेला प्रखंड सह अंचल कार्यालय क्षेत्र में है दक्षिणी मुरादपुर ग्राम पंचायत। इस पंचायत में है तीनघरिया अनुसूचित जाति टोला। महादलित इस पंचायत के वार्ड नम्बर-5 में रहते हैं जो गंगा नदी के कटाव से विस्थापित हैं। इन लोगों को कुर्सेला अंचल द्वारा वासगीत पर्चा देने के लिए लाभान्वितों की सूची तैयार की गयी थी। इस सूची को अपने हाथों में लेकर महादलित दर-दर भटक रहे हैं। तीनघरिया में अनुसूचित जाति टोला में रहते हैं अनिल राम। अनिल राम ने कहा कि इंडो ग्लोबल सोशल सर्विस सोसायटी के सहयोग से प्रगति ग्रामीण विकास समिति के द्वारा आजीविका और भूमि अधिकार पर कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि समिति के प्रखंड समन्वयक प्रदीप कुमार से हम विस्थापितों को पुनर्वासित करने के बाद वासगीत पर्चा नहीं मिलने के बारे में जानकारी दिए। उन्होंने हमलोगों के साथ बैठक करके आवासीय भूमि अधिग्रहण मोर्चा का निर्माण किया। यह जन आधारित फोरम है। इस मसले को जिला समन्वयक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के पास ई-मेल प्रेषित किया। इसका असर हुआ कि उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत मसले को सुलझाने हेतु अग्रसारित कर दिया। पंजीयन संख्या 999980110011906064 है। 11 मार्च को सुनवाई कटिहार में है। 

इस बीच कुर्सेला प्रखंड के प्रखंड समन्वयक प्रदीप कुमार ने कहा कि कुर्सेला प्रखंड में जन आधारित फोरम बनाया गया है। अभी तक 10 सीबीओ बनाया गया है। जो मुख्य रूप से आजीविका और भूमि अधिकार संबंधित फोरम है। इन 10 सीबीओ को मिलाकर प्रखंड स्तरीय सीबीओ बनाया गया है। इसका अध्यक्ष- अनिल राम, सचिव- मनोज कुमार राम और  कोषाध्यक्ष-सुमनी देवी है। उन्होंने कहा कि 31 आवासीय भूमिहीनों को आवासीय भूमि देने और 44 विस्थापितों को वासगीत पर्चा देने का आवेदन कुर्सेला अंचल कार्यालय में दिया गया है। लगातार सीओ पर दबाव डाला जा रहा है। प्रदीप कुमार ने कहा कि प्रगति ग्रामीण विकास समिति के सहयोग से नन्दू कुमार ऋषि नामक दिव्यांग को तिनपहिया वाहन दिलवाया गया है। तिनपहिया वाहन नहीं रहने के कारण वह स्कूल जाना बंद कर दिया था। वाहन मिलने के बाद अयोध्या हाई स्कूल में नाम लिखवा लिया है। वहीं कुछ लोगों को जमीन दिलवाई गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं: