नयी दिल्ली, 27 अप्रैल, पूर्वी दिल्ली के ललिता पार्क क्षेत्र में शनिवार को आग लगने से कम से कम 40 झुग्गियां खाक हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग लगने के बाद 15 एलपीजी सिलिंडरों में भी विस्फोट हुआ। अग्निशमन विभाग को आग के संबंध में 11 बजकर 10 मिनट पर सूचना मिली थी। इसके बाद 12 दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। अधिकारियों ने बताया कि 12 बजकर 10 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि आग लगने के पीछे की वजह का अभी पता नहीं चला है।
रविवार, 28 अप्रैल 2019
दिल्ली में आग लगने से 40 झुग्गियां खाक
Tags
# अपराध
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें