बिहार : दुर्गा वाहिनी के नेतृत्व में लड़कियों ने निकाली मतदाता जागरूकता अभियान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 27 अप्रैल 2019

बिहार : दुर्गा वाहिनी के नेतृत्व में लड़कियों ने निकाली मतदाता जागरूकता अभियान

durga-wahini-voter-awareness
अरुण कुमार (आर्यावर्त) विश्व हिंदू परिषद की युवतियों का आयाम "दुर्गावाहिनी"के नेत्रीत्व में तीन दर्जन से ज्यादा लड़कियां मतदाता जागरूकता अभियान चलायी,जिसका नेत्रीत्व ज़िला संयोजिका मौसम व साधना ने संयुक्त रूप से किया। मतदाता जागरूकता अभियान बड़ी पोखड़ स्तिथ चित्रगुप्त मंदिर के पास से आरंभ हुआ जिसे भगवा ध्वज दिखाकर विहिप जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह,रामशंकर कश्यप,आरएसएस के लल्लू बाबू,बजरंगदल प्रदेश सह संयोजक शुभम भारद्वाज,पंकज,वनवासी कल्याण आश्रम की उषा रानी इत्यादी ने आरम्भ करवाया।दुर्गा और सोनम ने बताया कि हमलोग मतदाताओं से आग्रह कर रहे हैं कि शत प्रतिशत मतदान अवश्य करें,राष्ट्र हित,धर्म हीत में मतदान जरूर हो।यहां के मतदाताओं को देश तोड़ने वाली शक्तियों को पहचान कर,देश हित वाले लोगों को वोट करना चाहिए।मौके पर शालू अमृता,नीलम,के अलावा दर्जनों विहिप की दुर्गावाहिनी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।यह मतदाता जागरूकता अभियान बड़ी पोखर स्तिथ जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह के आवास से शुरू होकर,कचहरी रोड, पोखरिया, कैंटीन चौक,नगर निगम चौक,कालीस्थान इत्यादि स्थानों पर चला।दर्जनों दुर्गवाहिनी की कार्यकर्ता भगवा वस्त्र में लोगों को भावनात्मक तरीके से वोट अवश्य करें,इसके लिए प्रेरित कर रही थी। मातृशक्ति के रूप में उषा रानी नेत्रीत्व कर रही थी।

कोई टिप्पणी नहीं: