वरीय अधिकारियों से लड़की को बराबद करवाने में सहयोग करने का आग्रह
पटना,22 अप्रैल। दीघा थाना पुलिस गुम लड़की को खोज निकालने में असफल। 7 दिनों से गुम है बांसकोठी में रहने वाले पप्पू ओस्ता की बेटी। वह सिलाई सीखती हैं। हर दिन की तरह 15 अप्रैल को घर से सिलाई केन्द्र गयी थीं। फिर वह घर लौटकर नहीं आयीं। इस बाबत दीघा थाना में लिखित आवेदन दिया गया। आज सोमवार तक एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है। बता दें कि ईसाई धर्मावलम्बी हैं बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजन क्लेमेंट साह। पश्चिम चम्पारण में स्थित बेतिया क्रिश्चियन काॅलोनी में जाकर पुनर्जीवित येसु ख्रीस्त का पास्का पर्व मनाएं। वहां पर उनका ससुराल है। बेतिया से लौटते ही घर आने के बाद तुरंत आठ बजे रात में दीघा थाना पहुंच गए। वहां पर गुम हो गयी लड़की के बारे में जानकारी लिए। ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों ने कहा कि गुमशुदी पर सनहा लिखा गया है। अभी तक एफआईआर नहीं किया गया है। कल मंगलवार को लड़की की सहेलियों से पूछताछ किया जाएगा। आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि दीघा थाना से निकलकर गेट नम्बर-93 बांसकोठी में आकर गुम लड़की के पिता को दीघा थाना पुलिस के द्वारा किए जा रहे कार्रवाई की जानकारी दिए। लड़की के पिता और रिश्तेदार टूट चुके हैं। वरीय अधिकारियों से निवेदन किया है कि गुमशुदी लड़की को बराबद करवाने में सहयोग करें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें