अरुण कुमार (आर्यावर्त) बेगूसराय-शुक्रवार को जिलाधिकारी राहुल कुमार ने 23 मई (गुरुवार) को होने वाले लोकसभा चुनाव मतगणना को लेकर पन्हास अवस्थित बाजार समिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर आब्जर्बर के अलावा कोई भी अधिकारी व कर्मी मोबाइल के साथ नहीं जा सकेंगे वहीं मतगणना परिसर में अधिकारी हों या सफाई कर्मी बिना पास प्रवेश वर्जित रहेगा।उन्होंने बताया कि मतगणना कार्य में मतगणना कर्मियों का 21 तारिख को ड्राई रन (मॉक ड्रील) आयोजित की जायेगी।मतगणना कार्य सुबह 08:00 बजे से प्रारम्भ कर दी जायेगी।निरीक्षण के क्रम में डीडीसी जे प्रियदर्शनी,ओएसडी सचिदानंद सुमन,एएसपी अभियान कुमार अमृतेश,सदर अनुमंडलाधिकारी संजीव कुमार चौधरी समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
शुक्रवार, 17 मई 2019
बेगूसराय : मतगणना स्थल का निरीक्षण करते हुए डीएम राहुल कुमार का शख्त निर्देश
Tags
# बिहार
# बेगूसराय
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बेगूसराय
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें