मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) जिला पदाधिकारी, मधुबनी के द्वारा गुरूवार को नगर परिषद, मधुबनी के सामने स्थित खादी भंडार परिसर में जिला प्रशासन, मधुबनी तथा खेल विभाग,मधुबनी के द्वारा संचालित मधुबनी हेल्थ क्लब(जिम) का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन, मधुबनी, डाॅ0 मिथिलेश झा, नगर परिषद, अध्यक्ष, श्रीमती सुनैना देवी, उप-निर्वाचन पदाधिकारी, मधुबनी, श्री विकाश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी, मधुबनी, श्री विजय कुमार पंडित, कमांडेंट, एस0एस0बी0,राजनगर, डाॅ0 गिरीश पांडेय, श्री नवनीत कुमार, श्री सुनील कुमार समेत अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी, मधुबनी ने कहा कि मुख्यमंत्री खेल विकास योजनान्तर्गत खेलों में उत्कृष्ठता हासिल करने तथा खेलों के विकास के लिए प्रत्येक जिला में जिम उपकरण/खेल उपकरण की आपूर्ति विभाग द्वारा की गयी है। जिसके तहत मधुबनी में खादी भंडार परिसर में व्यायामशाला की स्थापना की गयी है। जिसमें शहर के सामान्य/गणमान्य व्यक्ति/पदाधिकारीगण/महिलाएं/बैंकर्स एवं अन्य प्रबुद्धजन इसका लाभ उठा सकेंगे। सभी लोगों को अपने-अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है। स्वस्थ रहकर ही हम अपने कार्यो को जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन कर सकेंगे। जिसके लिए योगा एवं व्यायाम के साथ-साथ संतुलित मात्रा में निर्धारित पौष्टिक भोजन भी अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि व्यायामशाला के उपयोग हेतु समय-सारणी का भी निर्धारण किया गया है। जिसमें सुबह में 04ः30 बजे से 07ः00 बजे तक सामान्य नागरिक, 07ः00 बजे से 09ः00 बजे तक पदाधिकारी/रेडक्राॅस के प्रतिनिधि/बैंकर्स तथा 09ः00 बजे से 10ः00 बजे तक महिला संवर्ग तथा संध्या में 03ः00 बजे से 04ः00 बजे तक महिलाओं के लिए, 04ः00 बजे से 06ः30 बजे तक सामान्य नागरिक तथा 07ः00 बजे से 09ः00 बजे तक पदाधिकारीगणों के लिए निर्धारित किया गया है। प्रतिदिन व्यायामशाला की साफ-सफाई हेतु कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, मधुबनी को निदेश दिया गया है। व्यायामशाला के उपयोग हेतु सभी सामान्य नागरिक/प्रबुद्धजन/बैंकर्स एवं पदाधिकरियों को पहले पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। जिसका पंजीयन शुल्क 500 सौ रूपया(सिर्फ एक बार) तथा प्रत्येक माह 300 सौ रूपया का भुगतान करना होगा। पंजीयन कराने के पश्चात सभी पंजीयन प्राप्त व्यक्तियों को व्यायामशाला प्रबंधन समिति के द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी परिचय पत्र भी उपलब्ध कराया जायेगा। व्यायामशाला में प्रवेश हेतु परिचय पत्र आवश्यक होगा। ताकि कोई अन्य व्यक्ति व्यायामशाला में प्रवेश नहीं कर सके। व्यायामशाला की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तीन गृहरक्षकों की तैनाती भी की गयी है। तत्पश्चात जिला पदाधिकारी, मधुबनी के द्वारा लगाये गये सभी जिम उपस्करों का निरीक्षण किया गया। तथा प्रशिक्षकों से उपरोक्त उपस्करों के इस्तेमाल से संबंधी आवश्यक जानकारी ली गयी। जिम में विशेषकर महिलाओं के लिए तीन महिला शिक्षकों को प्रशिक्षण के उपरांत प्रतिनियिुक्ति की गयी है।
शुक्रवार, 31 मई 2019
मधुबनी : मधुबनी हेल्थ क्लब (जिम) का DM ने किया शुभारंभ
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
सम्पादकीय डेस्क --- खबर के लिये ईमेल -- editor@liveaaryaavart.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें