बिहार : रसोई में गैस रिसाव के कारण लगी आग से एक महिला बुरी तरह झुलस गई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 14 मई 2019

बिहार : रसोई में गैस रिसाव के कारण लगी आग से एक महिला बुरी तरह झुलस गई

girl-burn-purnia
अरुण कुमार (आर्यावर्त) पुर्णिया:-जिले के टिकापट्टी थाना के गोरियर हटिया टोला में खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर से गैस के रिसाव होने से आग लग गई।वहीं रसोई में खाना बना रही महिला बुरी तरह आग के चपेट में आने से झुलस गई ।परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से ईलाज के लिए  आग से झुलसी सोनी देवी को रेफरल अस्पताल रूपौली पहुँचाया।सूचना मिलते ही टिकापट्टी थानाध्यक्ष मनोज कुमार भी घटनास्थल पर पहुँचकर आग से बुरी तरह झुलसी महिला को अस्पताल पहुँचाने में मदद किया।सोनी देवी के पति रूपेश राय ने बताया कि हर दिन की भाँति मंगलवार को दिन का खाना बनाने उसकी पत्नी सोनी देवी रसोई में खाना बनाने गई।गैस जलाते ही आग की लपट उठने लगी।स्थानीय लोगो की मदद से काफी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।जिससे बड़ी हादसा होने से टल गया।लेकिन सोनी बुरी तरह झुलस गई।सोनी देवी की स्थिति गंभीर देख बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल पूर्णिया रेफर कर दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: