रायबरेली (आर्यावर्त संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर बोला हमला। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश भर में चल रही मोदी लहर से विपक्ष खुन्नस में हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सच्चाई यह है कि इस परिवार ने पूरे देश को अपनी सल्तनत मान लिया था, लेकिन यहां (रायबरेली) के लोगों के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेस के पास देश के विकास के लिए विजन नहीं है।तो वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए योगी ने कहा, 'जब कभी देश में प्राकृतिक आपदा आती है तो क्या आपने राहुल गांधी को किसी की सहायता करते हुए देखा है? योगी आदित्यनाथ बीजेपी प्रत्याशी दिनेश सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने रायबरेली आए थे। योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मसूद अजहर के वैश्विक आतंकवादी घोषित होने से एक बात फिर से साबित हो गई है कि मोदी है तो मुमकिन है। मसूद के वैश्विक आतंकी घोषित होने से आतंकियों के नाम के आगे जी लगाने वालों के घर में शोक की लहर है। इस दौरान सीएम ने कहा कि इन्हें सिर्फ वोटबैंक की राजनीति करनी है जबकि बीजेपी सबका साथ, सबका विकास में विश्वास करती है।
शुक्रवार, 3 मई 2019
मोदी लहर से विपक्ष खुन्नस में है- योगी आदित्यनाथ
Tags
# उत्तर-प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
उत्तर-प्रदेश
Labels:
उत्तर-प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें