बेगुसराय मंडलकारा में सघन छापेमारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 31 मई 2019

बेगुसराय मंडलकारा में सघन छापेमारी

raid-in-begusaray-jail
अरुण कुमार (आर्यावर्त) बेगूसराय मंडलकारा में गुरुवार को डीएम राहुल कुमार और एसपी अवकाश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई।परन्तु जेल के अंदर से कोई भी कैदी के पास से एक भी आपत्तिजनक सामान को पुलिस ने बरामद नहीं किया।यह छापेमारी सुबह 9:45 बजे से शुरू होकर  11:10 बजे दिन तक, तकरीबन 01 घंटा 25 मिनट तक चली मंडलकारा के भीतर छापामारी में कुछ पुलिस को हाथ नही लगी।जेल में कुल 28 की संख्या में पुरुष वार्ड और एक महिला कैदी वार्ड के अलावे दो जेल के अंदर हॉस्पिटल की भी सघन छापेमारी पुलिस ने की। फिलहाल आज के तारीख में जेल के अंदर कुल 968 पुरुष कैदी और 26 महिला कैदी मंडल कारा के भीतर हैं। जिसमें सभी वार्ड की सघन तलाशी की गई ।इस सघन तलाशी अभियान के दौरान जिलाधिकारी राहुल कुमार,पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार, एएसपी अभियान अमृतेश कुमार सदर एसडीएम संजीव कुमार चौधरी,सदर डीएसपी राजन सिन्हा के अलावे नगर थानाध्यक्ष अमरेंद्र पाठक,मुफस्सिल थाना अध्यक्ष राज बिन्दू प्रसाद के अतिरिकफ कई थानों के थानाध्यक्ष तथा 111 पुलिस सिपाही और 32 की संख्या में महिलाएं सिपाही भी छापामारी दल में शामिल थी।बेगूसराय जेल के अंदर हुई छापेमारी की पुष्टि बेगूसराय मंडल कारा के कारा उपाधीक्षक राजेश कुमार मिश्र ने की है।

कोई टिप्पणी नहीं: