राम का काम करना है, राम का काम होकर रहेगा : मोहन भागवत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 28 मई 2019

राम का काम करना है, राम का काम होकर रहेगा : मोहन भागवत

ram-mandir-must-build-mohan-bhagwat
उदयपुर, 28 मई , राष्ट्रीय स्वयं सेवक प्रमुख मोहन भागवत का कहना है कि 'राम का काम करना है, राम का काम होकर रहेगा ।' भागवत ने अयोध्या में राम मंदिर के संदर्भ में यह बात कही। उदयपुर के प्रताप गौरव केन्द्र में रविवार को एक कार्यक्रम में भागवत ने कहा कि 'मोरारी बापू ने जो संदेश दिया है, उसे ध्यान में रखिये.. राम का काम करना है और राम का काम होकर रहेगा'। कार्यक्रम में भागवत से पूर्व मोरारी बापू ने कहा कि देश एक ऐसे दौर से गुजर रहा है जहां राम के काम करने की जरूरत है। शुक्रवार से सोमवार तक संघ प्रमुख उदयपुर में संघ शिक्षा सेवा प्रशिक्षण कैंप में भाग लेने के लिए यहां थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: