जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के बाद होगी विधानसभा चुनाव की घोषणा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 5 जून 2019

जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के बाद होगी विधानसभा चुनाव की घोषणा

after-amarnath-piligrim-jandk-election
नयी दिल्ली, 04 जून, चुनाव आयोग जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की घोषणा अमरनाथ यात्रा के बाद करेगा। राज्य में इस समय राष्ट्रपति शासन लागू है। आयोग ने आज यहां जारी विज्ञप्ति में कहा कि राज्य में अमरनाथ यात्रा के बाद विधानसभा चुनाव कराए जाने की घोषणा की जा सकती है। आयाेग ने संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत सर्वसम्मति से फैसला किया है कि राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव कराने के बारे में विचार किया जाएगा। विज्ञप्ति के अनुसार आयोग समय समय पर राज्य की स्थिति की निगरानी करता रहेगा और अन्य पक्षों से उनकी राय लेता रहेगा तथा अमरनाथ यात्रा की समाप्ति के बाद ही विधानसभा चुनाव की घोषणा करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: