अरुण कुमार (आर्यावर्त) अपराधकर्मियों से परेशान होता बेगूसराय सरकार और प्रशासन बना बेचारा।जी हाँ घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी नकटी टोला वार्ड नंबर 08 की है।जमीनी विवाद को लेकर अपराधियों ने की हत्या।बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी नकटी टोला वार्ड नंबर 08 निवासी स्वर्गीय कामो सिंह के पुत्र सुरेंद्र सिंह उम्र 55 वर्ष की हत्या सोनू बाला दियारा क्षेत्र में अपराधियों ने बीती देर रात करीब 1:30 बजे के आसपास गोली मारकर हत्या कर दी।मृतक भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष राम सुदिष्ट सिंह के भाई बताए जाते हैं।घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुरेंद्र सिंह कुल आठ भाई थे।इनके एक और भाई आर एस एस के कार्यकर्ता हैं।इनके परिजनों ने बताया कि घर से लगभग 04 किलोमीटर की दूरी पर सोनू वाला दियारा में खेती बारी के साथ साथ मवेशी को लेकर डेरा में सोए हुए थे।इसी दौरान अपराधियो ने बीती देर रात डेरा पर पहुंचे और सोए हुए अवस्था में सुरेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।हत्या के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है।घटना की सूचना पाकर मटिहानी थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ दियारा घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर बेगूसराय पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।पुलिस इस बात को पता लगा रही है कि अपराधियों ने इसकी हत्या क्यों की है।घटना के बाद मृतको के परिजनों कोहराम मचा हुआ है और इलाके में दहशत बनी व्याप्त है।
शनिवार, 13 जुलाई 2019
बिहार : अपराधकर्मियों से शर्मसार होता बिहार का जिला बेगूसराय
Tags
# अपराध
# बिहार
# बेगूसराय
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बेगूसराय
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें