बिहार 12 जिले में आयी बाढ़ से पीड़ितों की सहायतार्थ मेरी ने पांच हजार रूपए मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दे दी हैं।
चुहड़ी, 21 जुलाई। बिहार एक बार फिर बाढ़ की विभीषिका का दंश झेल रहा है। बिहार सरकार की ओर से प्रभावित 12 जिले में आयी बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए सभी प्रकार का कदम उठाए गए है।
आफत की घड़ी में हम भी साथ हैं
खुद को पीड़ितों के दर्द से अलग नहीं रख पाएं हैं पश्चिम चम्पारण के जिला पदाधिकारी डॉ नीलेश रामचंद्र देवरे। शनिवार 20.07.19 को अपनी तरफ से 51,000.00 रु० CM Relief fund में जमा किये। लोगों से अपील करते हुए कहा कि आशा है पश्चिम चंपारण जिले के संभ्रात नागरिक भी अपनी सहायता online तरीके से CM Relief fund में जमा करकर योगदान देंगे।
सराहनीय योगदान
इस बीच पश्चिम चम्पारण की चुहड़ी पल्ली में रहने वाली मेरी एडलिन ने जिला पदाधिकारी की अपील को स्वीकार कर ली। बिहार सरकार की शिक्षा विभाग में कार्यशील व राज्य साधनसेवी (साक्षरता ) पद पर बहाल मेरी एडलिन ने बिहार के 12 जिले में आयी बाढ़ से पीड़ितों की सहायतार्थ मेरी ने पांच हजार रूपए मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दे दी हैं। आज राज्य साधनसेवी (साक्षरता) सुश्री मेरी एडलिन ने बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ मुख्यमंत्री राहत कोष में 5000.00 रुo का योगदान दिया है। पश्चिम चम्पारण जिला प्रशासन ने मेरी एडलिन को धन्यवाद दिया है। वहीं जिला प्रशासन ने पश्चिम चंपारण जिले के अन्य सभी संभ्रांत नागरिकों से अपील की है आपलोग CM relief fund में अपना योगदान देकर बिहार के बाढ़ पीड़ितों की सहायता करें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें