मधुबनी : 16 जुलाई को शारीरिक शिक्षक/प्रभारी शारीरिक शिक्षकों के साथ होगा बैठक का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 9 जुलाई 2019

मधुबनी : 16 जुलाई को शारीरिक शिक्षक/प्रभारी शारीरिक शिक्षकों के साथ होगा बैठक का आयोजन

meeting-with-pti-on-16th
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) : कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, बिहार पटना के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिक खेल कार्यक्रम 2019-20 के तहत जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन माह अगस्त 2019 में होने जा रही है। जिला विकास की अवधारणा को उदेश्य तक पहुंचाने हेतु खेलों के क्षेत्र में विकास करना अनिवार्य है, जिसमें शारीरिक शिक्षकों/प्रभारी शारीरिक शिक्षकों की भूमिका अति महत्त्वपूर्ण है। वित्तीय वर्ष 2019-20 वार्षिक खेल कार्यक्रम प्रशिक्षण शिविर में उच्च विद्यालय/उच्च माध्यमिक विद्यालय/उत्क्रमित उच्च विद्यालय/प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय/राजकीय अम्बेडकर आवासीय विद्यालय/नीजी विद्यालय(सी0बी0एस0ई0/आई0सी0एस0ई0)/वित्तरहित आदि विद्यालयों के शारीरिक शिक्षकों/प्रभारी शारीरिक शिक्षकों की अनुमंडलवार बैठक का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जिसमें मधुबनी सदर/बेनीपट्टी अनुमंडल से संबंधित प्रखंड रहिका, बाबूबरही, कलुआही, खजौली, पंडौल, राजनगर, बेनीपट्टी, विस्फी, हरलाखी, मधवापुर का दिनांक 16.07.2019 को समय-09ः30 पूर्वा0 से वाट्सन उच्च विद्यालय, मधुबनी के सभागार में तथा झंझारपुर/जयनगर/फुलपरास अनुमंडल के झंझारपुर, लखनौर, मधेपुर, अंधराठाढ़ी, जयनगर, बासोपट्टी, लदनियां, फुलपरास, लौकही, खुटौना एवं घोघरडीहा प्रखंड का दिनांक 16.07.2019 को ही समय-01ः00 बजे अप0 से वाट्सन उच्च विद्यालय, मधुबनी में बैठक का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।  जिसको लेकर जिला पदाधिकारी, मधुबनी के द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी, मधुबनी को विवेच्य अनुमंडल अंतर्गत प्रखंडवार सभी विद्यालयों में पदस्थापित शारीरिक शिक्षकों/प्रभारी शारीरिक शिक्षकों को उक्त स्थान/तिथि/समय पर उपस्थित कराने हेतु निदेश दिया गया है। साथ ही निदेश दिया गया है कि कार्यक्रम में उपस्थित शारीरिक शिक्षकों/प्रभारी शारीरिक शिक्षकों को लेखन सामग्री के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।

कोई टिप्पणी नहीं: