बेगूसराय : पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मिनी गन फेक्ट्री का खुलासा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 28 जुलाई 2019

बेगूसराय : पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मिनी गन फेक्ट्री का खुलासा

mini-gun-factory-begusarai
अरुण कुमार (आर्यावर्त) बेगूसराय पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है।पुलिस ने इस दौरान कई हथियार और हथियार बनाने के सामान भी जब्त किया है।साथ ही पुलिस ने मामले में छह अपराधियों को गिरफ्तार भी किया है।आपको बता दूँ की यह गिरफ्तारी साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के डीहा गांव से हुई है।जिले के एसपी अवकाश कुमार के मुताबिक डीहा इलाके में चार अपराधी एक जगह जमा होकर बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे।गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम बनायी और इस टीम ने तकनीकी जाल बिछाकर चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अपराधियों से हुए खुलासे के बाद पुलिस ने लखमीनियां गांव में छापेमारी की और मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।छापेमारी के बाद पुलिस ने हथियारों का जखीरा बरामद किया साथ ही हथियार बनाने वाले कई उपकरण भी बरामद करने में सफलता पाई है।

कोई टिप्पणी नहीं: