मुंबई, 14 जुलाई, मुंबई के उपनगरीय क्षेत्र घाटकोपर में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रविवार को 20 वर्षीय नवविवाहिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना नारायण नगर में एलबीएस मार्ग के फुटपाथ पर सुबह के वक्त हुई। पुलिस ने हालांकि यह नहीं बताया कि इस वारदात को किन परिस्थितियों में अंजाम दिया गया। मृतका मीनाक्षी चौरसिया की कुछ महीने पहले शादी हुई थी और वह गर्भवती थी। उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि हत्यारों की तलाशी की जा रही थी।
रविवार, 14 जुलाई 2019
मुंबई में फुटपाथ पर नवविवाहिता की हत्या
Tags
# अपराध
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें