पटना,20 जुलाई। पटना नगर निगम में मेयर और उप मेयर पर 'अविश्वास' की खेल में सीता देवी को मिलीजुली सफलता मिली।अव्वल तो सीता देवी ने खुद का मेयर पद बचाने में सफल रहीं, मगर अपने गुट का प्रत्याशी को उप मेयर पद पर काबिज नहीं करा सकीं। इस तरह मेयर सीता साहू को लगा जोरदार झटका।विरोधी गुट की मीरा देवी बनीं उपमहापौर।वोटिंग टाई के बाद लाटरी सिस्टम से हुआ फैसला।
पटना नगर निगम की पहली महिला मेयर
राजग गुट की सीता साहू बनी हैं मेयर।उन्होंने महागठबंधन गुट की रजनी देवी को तीन मतों से पराजित किया। वार्ड 58 की पार्षद सीता साहू को 38 और वार्ड 22 सी की रजनी देवी को 35 वोट मिले। तीन वोट निरस्त हो गए। राजग समर्थक गुट के सहयोग से विनय कुमार पप्पू डिप्टी मेयर पद पर काबिज हुए। उन्होंने महागठबंधन गुट के आशीष कुमार सिन्हा को 29 मतों से पराजित किया। इसमें वार्ड 28 के विनय कुमार पप्पू को 52 और वार्ड 38 के आशीष कुमार सिन्हा को 23 वोट मिले। एक ने खाली छोड़ा, दूसरे ने दोनों को दिया वोट पटना। दोनों पदों पर आमने-सामने मुकाबला हुआ। पटना नगर निगम में 75 पार्षद हैं। बताया जाता है कि पटना नगर निगम के नवनिर्वाचित वार्ड 58 की पार्षद सीता साहू को वार्ड 22 सी की रजनी देवी ने मेयर पद पर आसीन सीता देवी के खिलाफ कोर्ट में चुनौती दी थी। अविश्वास पेश करने की अवधि आने पर मेयर के पद पर प्रेषित 'अविश्वास' गिर गया। मेयर पद सलामत रह गया। इसके पूर्व मेयर सीता देवी और डिप्टी मेयर विनय कुमार पप्पू के बीच आपसी मतभेद होने पर पार्षदों ने अविश्वास की गिनती में विनय कुमार पप्पू को पराजित कर दिए।
पटना नगर निगम के उपमहापौर के लिए मीरा देवी का चयन
आज उपमहापौर के चुनाव में आशीष सिन्हा और मीरा देवी उम्मीदवार थे। वोटिंग के दौरान दोनों उम्मीदवारों को 37-37 वोट मिले। इसके बाद बराबर मत होने की वजह से लॉटरी के माध्यम से रिजल्ट हुआ। जिसमें मीरा देवी को उप मेयर के निर्वाचित घोषित किया गया है। वार्ड 38 के पार्षद आशीष कुमार सिन्हा मेयर गुट से तो वार्ड 72 की मीरा देवी पूर्व उपमहापौर विनय कुमार पप्पू गुट से चुनाव मैदान में थे। जीत के लिए देर रात तक दोनों गुट बैठक कर रणनीति बनाने में जुटे रहे। मेयर गुट के सभी पार्षद रात में गांधी मैदान इलाके के एक होटल में ठहरे रहे। मेयर गुट के तीन दावेदार रहे दूर।उपमहापौर पद के लिए मेयर गुट से आठ पार्षदों ने अपनी उम्मीदवारी का दावा ठोका था। मेयर के द्वारा उपमहापौर पद के उम्मीदवार की घोषणा के समय आठ में से तीन उम्मीदवार नजर नहीं आए। इनमें सुचित्रा सिंह (वार्ड 22बी), असफर अहमद (वार्ड 40) और रवि प्रकाश (वार्ड 11) शामिल हैं। बाद में असफर अहमद ने बताया कि डॉ. आशीष का नाम चयन होने के बाद वे पूर्व महापौर अफजल इमाम से मिलने गए थे। पटना सिटी के रिकाबगंज मोहल्ले की निवासी हैं मीरा देवी।पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू को लगा झटका, विरोधी गुट की मीरा देवी बनीं उपमहापौर। पटना से बड़ी खबर आ रही है। पटना नगर निगम की उपमहापौर मीरा देवी बनी हैं। मीरा देवी बार्ड 72 की वार्ड पार्षद हैं। मीरा देवी ने आशिष कुमार सिन्हा के खिलाफ जीत हासिल की है। वार्ड 38 के पार्षद आशिष कुमार सिन्हा हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें