गुमला (झारखंड), 11 जुलाई, झारखंड के गुमला जिले में संदिग्ध विषाक्त भोजन के सेवन से दो लोगों की मौत हो गयी और 12 अन्य बीमार पड़ गये। इन लोगों ने बकरी के मांस का सेवन किया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार को जिले के घागरा ब्लॉक में मकरा-काठरटोली गांव में हुई। मांस के सेवन के कुछ ही घंटे बाद जेठू ओरावं (55) और पांचा ओरेन की मौत हो गयी। सिविल सर्जन सुखदेव भगत ने बताया कि भोज में शामिल अन्य लोगों की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालांकि अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। भगत ने बताया कि यह बकरी खेत में मृत पायी गयी थी और आशंका है कि उसने मकई खायी थी जिस पर कीटनाशक का छिड़काव किया गया था।
गुरुवार, 11 जुलाई 2019
झारखंड में विषाक्त भोजन से दो की मौत, 12 बीमार
Tags
# अपराध
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें