मधुबनी : 14 जुलाई और 15जुलाई को सभी विद्यालयों में पठन-पाठन कार्य स्थगित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 13 जुलाई 2019

मधुबनी : 14 जुलाई और 15जुलाई को सभी विद्यालयों में पठन-पाठन कार्य स्थगित

school-closed-madhubani-for-rain
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) : जिले में लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए जिला पदाधिकारी, मधुबनी के द्वारा दिये गये आदेश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, मधुबनी के आदेशानुसार जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालय एवं उर्दू/मकतब विद्यालय के साथ सभी माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक/परियोजना विद्यालयों एवं सभी प्रकार के सरकारी एवं अन्य गैर-सरकारी (निजी सहित) विद्यालयों में(कक्षा 01 से 12 तक) दिनांक 14.07.2019 से दिनांक 15.07.2019 तक पठन-पाठन कार्य स्थगित किया गया है। विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिका एवं शिक्षकेत्तर कर्मी गैर शैक्षणिक कार्य विद्यालय में ससमय उपस्थित होकर संपादित करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: