अरुण कुमार (आर्यावर्त) पुलिस ने लूट के दौरान गोली मारने वाले मामलों में तीन अपराधियों को शुक्रवार के दिन गिरफ्तार कर लिया है।पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बेगूसराय के एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि 24 अगस्त को धरहरा थाना क्षेत्र के ठकुरी चक में लूट के दौरान गोली मारने की एक घटना हुई थी।पुलिस को सूचना मिली की वे अपराधी फिर किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी में है।उक्त सूचना के आलोक में पुलिस ने छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से पुलिस ने दो देशी कट्टा,चार कारतूस, पल्सर मोटरसाइकिल, लूटा हुआ मोबाइल और अन्य चार मोबाइल भी बरामद किया है।आगे आपको बताते चलें कि 24 अगस्त को गढ़हरा थाना क्षेत्र के ठाकुरीचक मैं मोबाइल छीन कर भाग रहे एक अपराधी का पीछा करने वाले एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में अमन कुमार,ओमप्रकाश और अंकित कुमार नामक तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।
शुक्रवार, 13 सितंबर 2019
बेगूसराय पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, खूनी,हत्यारे व लुटेरे को गिरफ्तार
Tags
# अपराध
# बिहार
# बेगूसराय
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बेगूसराय
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें