भागलपुर : यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, दो जेसीबी रेस्क्यू में जुटा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 25 सितंबर 2019

भागलपुर : यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, दो जेसीबी रेस्क्यू में जुटा

bus-accident-bhagalpur
फ़ाइल फोटो 
भागलपुर (आर्यावर्त संवाददाता) भागलपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जगदीशपुर थाना अन्तर्गत सन्हौला मोड़ के पास टेकानी रेलवे फाटक के पास भागलपुर से सन्हौला जा रही स्टार बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दर्जनो लोगों के घायल होने की सूचना है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी के माहौल उत्पन्न हो गया। मौके पर पहुंची जगदीशपुर पुलिस ने तीन जेसीवी की मदद से बस के अंदर घायल को खोजने का अथक प्रयास किया। तबतक बस का आध से ज्यादा हिस्सा पनी में डूब गया था। फिलहाल दो जेसीबी राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है। स्थानीय लोगों का भी सहोयग लिया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: