भदोही, तीन सितम्बर, बच्चा चोरी की अफवाह के चलते भीड़ द्वारा लोगों को पीटने का सिलसिला थम नहीं रहा है और भदोही जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में भीड़ ने बच्चा चोरी के संदेह में दो लोगों की पिटाई कर दी । पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने मंगलवार को बताया कि पहली घटना बेरासपुर गाँव में तड़के हुई जब शिव कुमार यादव नामक मज़दूर को लोगों ने बच्चा चोर समझकर पीट दिया । बाद में यादव को भीड़ ने पुलिस के हवाले कर दिया । सिंह ने बताया कि दूसरी घटना दोपहर यहाँ सराय जगदीश फकीरन बस्ती में उस वक़्त हुई, जब जिले के कोइरौना थाना निवासी बब्बू सिंह नाम का शख्स एक जगह बैठा हुआ था और उसी जगह कुछ बच्चे खेल रहे थे । अचानक वह सात साल की करीना बानो को उठाकर भागने लगा । तभी लड़की ने शोर मचाना शुरू किया । भीड़ देख वह बच्ची को छोड़कर भागने लगा । उसे भीड़ ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया । पुलिस अधीक्षक के मुताबिक उन्मादी भीड़ उसे मार डालने पर तुली थी । पुलिस ने समय रहते उसे बचा लिया । सिंह ने बताया कि बब्बू सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है । वह विक्षिप्त है । पुलिस अधीक्षक ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे किसी अफवाह पर भरोसा न करें। अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति है तो पुलिस को सूचना दें, संदेह में किसी की पिटाई न करें।
मंगलवार, 3 सितंबर 2019
बच्चा चोर समझकर दो लोगों को भीड़ ने पीटा
Tags
# अपराध
# उत्तर-प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
उत्तर-प्रदेश
Labels:
अपराध,
उत्तर-प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें