बिहार : दीघा में जोरदार ढंग से चलाया गया सदस्यता अभियान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 1 सितंबर 2019

बिहार : दीघा में जोरदार ढंग से चलाया गया सदस्यता अभियान

सबका साथ ,सबका विकास और सब पर विश्वास करने वाली पार्टी बीजेपी का उत्साह के साथ मेम्बर बने।बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजन क्लेमेंट साह के क्रियाकलाप पर बांसकोठी व फेयर फील्ड कॉलोनी के सैकड़ों लोगों ने मुहर लगाकर सदस्यता ग्रहण किए।
election-campaign-bihar-bjp
पटना,01सितम्बर। आज अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा एवं दीघा विधान सभा के द्वारा सदस्यता अभियान जोरदार ढंग से चलाया गया।  रविवार को दीघा विधान सभा क्षेत्र में चलाया गया सदस्यता अभियान दीघा विधान सभा के लोकप्रिय विधायक संजीव चौरासिया और   अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजन क्लेमेंट साह की प्रतिष्ठा दांव पर था। इसमें दोनों नेता खरा उतरे। लगभग 12 सौ ने सदस्यता ग्रहण किए।  सबका साथ ,सबका विकास और सब पर विश्वास करने वाली पार्टी बीजेपी का उत्साह के साथ मेम्बर बने।बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजन क्लेमेंट साह के क्रियाकलाप पर बांसकोठी व फेयर फील्ड कॉलोनी के सैकड़ों लोगों ने मुहर लगाकर सदस्यता ग्रहण किए। सदस्यता अभियान दीघा विधान सभा में चलाया गया। मौके पर दीघा विधान सभा के लोकप्रिय विधायक संजीव चौरासिया, प्रदेश महामंत्री श्री प्रमोद चंद्रवंशी, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष तुफैल खान कादरी, प्रदेश मंत्री राजन क्लेमेंट साह ,प्रदेश अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष सुबोध पासवान, श्री संजय राय, श्री अरबिन्द वर्मा, श्री फयाज काजमी, नौशाद, श्री आपु आदि शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं: